Rava Uttapam Recipe: सुबह समय की कमी होती है और हम सभी कुछ अच्छा खाने के साथ जल्दी तैयार हो जाने वाली रेसिपी अपना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए करीब 15 मिनट में तैयार हो जाने वाला नाश्ता लेकर आए हैं।
ब्रेकफास्ट में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाने का मन बना रहे हैं, तो आप रवा उत्तपम रेसिपी को अपना सकते हैं। काफी लोगों की पसंदीदा साउथ इंडियन रेसिपी में से एक है। आइए रवा उत्तपम बनाने की विधि जानते हैं।
Rava Uttapam Recipe Ingredients in Hindi
- 1 कप रवा या सूजी
- 3/4 कप दही
- ½ कप पानी
- 1 छोटा टमाटर
- 1 छोटा प्याज
- ½ छोटा चम्मच ईनो
- 1 छोटी शिमला मिर्च
- 2 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1½ बड़ा चम्मच तेल
Rava Uttapam Recipe Method in Hindi
- सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें सूजी या रवा डालें। इसके बाद दही और नमक मिला लें। इसके बाद थोड़ा सा पानी डालकर सबको मिक्स कर लें। अब 10 मिनट के लिए इसे अलग रख दें।
- इसके बाद जब सूजी पानी को पूरी तरह सोख लें तो इसमें जरूरत लगने पर थोड़ा पानी और मिला लें। इसके बाद मिश्रण में कटी हुई हरी मिर्च, बारी कटी प्याज, बारीक कटी शिमला मिर्च और टमाटर को छोटा-छोटा काटकर डाल दें।
- इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें खमी लाने के लिए ईनो डाल दें। साथ में 1 चम्मच पानी भी डालकर अच्छे बैटर को मिक्स कर लें। कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
और पढ़िए –Kalaknad Recipe: होली पर मिनटों में बनाएं कलाकंद, ये रही आसान विधि
- इसके बाद गैस पर तवा गरम होने के लिए रखें। इसके बाद हल्का सा ऑयल छीड़के और फिर किसी कटोरी की मदद से बैटर को लेकर गोल आकार में फैलाते हुए डालें।
- इसे अच्छी तरह से दोनों तरफ सेक लें। बैटर से सारे उत्तपम को तैयार कर लें। इस तरह से रवा उत्तपम तैयार हो जाएगा आप इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines