Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Highlights: 26 फरवरी के दिन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एकदूसरे के हो गए हैं. खूब चर्चा में रही यह शादी आंध्रा और कोडावा रीति-रिवाजों से संपन्न हुई है. दक्षिण भारतीय संस्कृति में हुई यह शादी टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी है. एक समय था जब रश्मिका और विजय की फोटोज देखकर लोग अंदाजा लगाया करते थे क्या सचमुच एक्टर्स रिलेशनशिप (Rashmika Vijay Relationship) में हैं या यह सिर्फ अफवाह भर है. कपल ने रिश्तों पर मोहर लगाई तो सीधा शादी की तस्वीरों के साथ. दोनों ने एकदूसरे को अपना सबकुछ कहा, अपना बैस्टफ्रैंड और सबसे बड़ा सपोर्ट. इस लंबे सफर के बाद अब दोनों एकदूजे के हो चुके हैं. ऐसे में ऐसी कई बातें हैं जो हर कपल रश्मिका और विजय से सीख सकता है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप से सीख सकते हैं ये बातें

सबकुछ पब्लिक किया जाए यह जरूरी नहीं है

---खबर नीचे जारी है---

कपल्स अपना प्यार, लड़ाई-झगड़ा या हर छोटी-बड़ी बात को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें यह जरूरी नहीं है. रिलेशनशिप कितना सक्सेफुल है यह पोस्ट या रील्स से नहीं बल्कि पार्टनर के आपके साथ होने से पता चलता है. आपकी कामयाबी में पार्टनर ने कितना साथ दिया है, आप पर कितना प्यार लुटाता है या आपको कितना चाहता है यह ज्यादा इम्पोर्टेंट है. अपने स्पेशल मूमेंट्स को सिर्फ कैमरा पर कैप्चर करने के लिए या लोगों को दिखाने के लिए बनावटी ना बनाएं.

---खबर नीचे जारी है---

लोगों की बातों को सुनकर रिएक्ट ना करना

---खबर नीचे जारी है---

लोग आप दोनों के बारे में क्या कह रहे हैं इसपर आपको रिएक्ट करने की जरूरत नहीं है. अफवाहों पर प्रतिक्रिया देना, लोग अटकलें लगाते हैं तो उन्हें जवाब देना या फिर कुछ क्लियर करना जरूरी नहीं है. आप अपने पार्टनर के साथ कितना सेक्योर फील करते हैं, आप दोनों के बीच कितना ट्रस्ट है और आप दोनों एकदूसरे के लिए कितना इम्पोर्टेंट हैं यह जरूरी है.

---खबर नीचे जारी है---

अपने रिलेशनशिप में बाउंडरी बनाना

---खबर नीचे जारी है---

रिलेशनशिप में बाउंडरीज होना जरूरी है. आप अगर अपने रिलेशनशिप में अलग-अलग लोगों को शामिल करेंगे, उनकी बातें सुनेंगे तो सबके विचार टकराएंगे, तुलना होगी और प्रेशर बढ़ेगा. लोग आपके रिलेशनशिप को लेकर या आप दोनों के प्यार को लेकर क्या कह सकते हैं और कितना कह सकते हैं यह बाउंडरी सेट करें.

यह भी पढ़ें - कोंफिडेंस को कम करती हैं आपकी ये 10 गलतियां, डॉक्टर ने कहा खुद के साथ कभी मत कीजिए ऐसा