अभिनेत्री राशा थडानी का नया लुक और उनका आउटफिट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। राशा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी ट्रेंड में बनी रहती हैं। हाल ही इनका नया लुक सामने आया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। 20 साल की अभिनेत्री “उई अम्मा” गाने से फेमस हुई थीं और आज भी उनका ये गाना लोगों दिलों पर राज कर रहा है। साथ ही वह फैशन और स्टाइलिश में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। उनका पर्पल मिनी ड्रेस लुक भी लोगों को काफी पसंद आया, जिसे आप भी पार्टी वियर के लिए ट्राई कर सकती हैं।
राशा का लुक
राशा थडानी ने नाइका कॉस्मेटिक का फेस होने के कारण नाइका सुपर लाइट लिप क्लाउड एरी मूस मैट लिक्विड लिपस्टिक फॉर लिप एंड चीक के लॉन्च के मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अभिनेत्री ने लिप प्रोडक्ट की पर्पल पैकेजिंग के साथ कलर कोऑर्डिनेट किया और पर्पल रंग की मिनी ड्रेस पहनी, जिसकी लंबाई और चौड़ाई में स्वारोवस्की में क्रिस्टल लगे हुए थे। शिमर और शाइन कोडेड आउटफिट में स्लीवलेस डिजाइन के साथ काउल नेकलाइन, कोर्सेट जैसी फिटेड कमर डिटेल और फिट और फ्लेयर हेमलाइन थी। रशा थडानी ने अपने एक्सेसरीज को लाइट ही रखा न्यूड बेस और स्फटिक एक्सेसरीज के साथ उनकी ट्रांसपेरेट हील्स उनके लुक और भी ग्लैमर बिखेर रहा था।
हेयर स्टाइल और मेकअप
राशा के बालों को बीच से अलग करके कर्ल किया गया था, जो उन्हें परफेक्ट लुक दे रहा था। ग्लैमर के लिए उन्होंने अपने आइब्रो को अच्छे से सेट किया था और सुंदर लुक अपनाया, उनकी पलकों को ब्रोंजर से हाईलाइट किया गया था साथ ही मस्कारा उनकी पलकों को और भी निखार रहा था। उनके गालों पर एक चमकदार पिंक ब्लश और एक मौवे लिप कलर से फेस को ग्लोइंग बनाया गया था, जो उनके ग्लैमरस लुक को एक बेहतरीन फिनिशिंग टच दे रहा था।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 hr agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
3 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
7 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
8 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
9 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines