Ramadan 2026: रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना है, इस दौरान रोजेदार सूर्योदय से पहले सहरी करते हैं और फिर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं. 13 से 14 घंटे का रोजा रखना आसान नहीं होता, रोजे की हालत में अपने काम पूरे करने और साथ ही में रोजे के तमाम फर्ज अदा करना जरूरी है. ऐसे में क्या आप भी दिन चढ़ते-चढ़ते कमजोरी, सिरदर्द या बार-बार प्यास लगने की समस्या महसूस करते हैं? कई लोग दोपहर तक ही थका हुआ महसूस करने लगते हैं, क्योंकि सहरी में सही खानपान का ध्यान नहीं रखा जाता.
अगर आप चाहते हैं कि रोजे के दौरान शरीर में ऊर्जा बनी रहे और बार-बार भूख-प्यास न सताए, तो सहरी की थाली में सही और संतुलित आहार शामिल करना बहुत जरूरी है. सही फूड्स आपको दिनभर एक्टिव और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं, इसलिए इस स्टोरी में हम आपको 4 ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो सहरी में आपके थाली में होनी ही चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या आपका पेट भी सुबह पूरी तरह साफ नहीं होता? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं तुरंत राहत
प्रोटीन वाले फूड्स कमजोरी से करेंगे बचाव| Protein Rich Food For Fasting
सहरी में प्रोटीन शामिल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि पूरे दिन शरीर को पोषण की जरूरत होती है. प्रोटीन के लिए आप अंडा, दाल, पनीर और दही जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन कर सकते हैं, यह शरीर को मजबूती देते हैं. प्रोटीन मांसपेशियों को ताकत देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. आप उबला अंडा, मूंग दाल चीला या दही के साथ पराठा ले सकते हैं, इससे शरीर में कमजोरी और थकान कम महसूस होगी और आप दिनभर तरोताजा रहेंगे.
मोटे अनाज से मिलेगी लंबे समय तक एनर्जी | Coarse grains will provide energy for a long time While Fasting
सहरी में ऐसे अनाज शामिल करें जो धीरे-धीरे पचते हों. दलिया, ओट्स, जौ, बाजरा या गेहूं से बनी रोटी बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट देर तक भरा महसूस होता है और जल्दी भूख नहीं लगती. आप दलिया या ओट्स में दूध, शहद और थोड़े ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खा सकते हैं. इससे स्वाद भी बढ़ेगा और पोषण भी मिलेगा. मोटे अनाज ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं और शरीर को स्थिर ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे रोजा रखना आसान हो जाता है.
ड्राई फ्रूट्स | Dry Fruits For Roza
सहरी में बादाम, अखरोट, खजूर और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें. ये तुरंत ऊर्जा देते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं. इनके सेवन से आपके शरीर में लंबे वक्त तक ताकत महसूस होगी और आपकी सेहत बनी रहेगी.
हाइड्रेटिंग फल भी जरूरी | Hydrating Fruits for Fasting
आप केला, तरबूज, खीरा और नारियल पानी जैसे फलों का सेवन भी कर सकते हैं, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. ये फूड्स गर्मी में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन प्रदान करते हैं.
अगर आप संतुलित सहरी करेंगे तो रोजे के दौरान न केवल भूख-प्यास कम लगेगी, बल्कि आप मानसिक और शारीरिक रूप से भी एक्टिव महसूस करेंगे.
यह भी पढ़ें: सऊदी में पहले और भारत में एक दिन बाद क्यों शुरू होता है रमजान? जानिए चांद देखकर कैसे तय होती है रमजान की तारीख
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
19 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines