Ramadan 2025: रमजान का महीना शुरू हो चुका है और इस पाक महीने में हर कोई रोजा जरूर रखता है। वहीं, पूरे दिन बिना पानी और खाना न खाने के बाद शाम जब इफ्तार करते हैं, तो कुछ अच्छा और चटपटा खाने का मन तो जरूर करता है। साथ ही वह घर पर बनी हो तो उसका मजा ही कुछ और होता है, क्योंकि वह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। इसके लिए आप घर पर ही कई तरह की टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं, क्योंकि रोजे का बाद खाम को कुछ अच्छा खाने का अलग ही मजा होता हैं। वहीं अगर आपके घर पर मेहमान आए तो आप अलग तरह की चीजें घर पर ही बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप घर पर किन-किन डिश को बना सकते हैं….
हैदराबादी कीमा
हैदराबादी कीमा मसालेदार और टेस्टी मटन कीमा स्वाद से भरपूर है। इसे गरम रोटी या ताजी बेक्ड तंदूरी नान के साथ खाएं। इसे बनाने के लिए आप मटन कीमा, तेल, प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट और सूखे मेथी के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स
फालूदा ड्रिंक
फालूदा ड्रिंक दूध, पकी हुई सेवई, भिगोए हुए तुलसी के बीज और दो स्कूप वेनिला आइसक्रीम से बना एक ताजा ड्रिक है। अपने इफ्तार को खत्म करने के लिए एक मीठा डिश है। इसे आप बहुत ही आसान तरीके से घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
जर्दा
जर्दा बनाने के लिए चावल, मेवा, घी, खोया और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। जर्दे का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसमें जाफरानी रंग भी मिलाया जाता है। खासतौर से पुलाव या बिरयानी के साथ जर्दा खाया जाता है। सबसे बड़ी बात है कि यह बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाता है और खाने में भी बेहद टेस्टी होता है।
चिकन मलाई कबाब
चिकन मलाई कबाब बनाने के लिए पनीर, क्रीम चीज और खट्टी क्रीम के मलाईदार मिश्रण में लिपटे चिकन के सॉफ्ट टुकड़ों को खुशबूदार मसालों के साथ पकाया जाता है। इफ्तार के लिए जरूर आजमाएं।
खजूर की बर्फी
खजूर की बर्फी खाने से आपको शरीर में एनर्जी की कमी महसूस नहीं होगी। इस स्पेशल डिश को घी, इलायची, और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। इफ्तारी के समय खजूर की बर्फी से बेहतर ऑप्शन हो सकता है। खजूर की बर्फी बहुत जल्द तैयार हो जाती है और इसका टेस्ट भी लाजवाब होता है।
ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिर में दर्द का असली कारण क्या? पढ़ें ये रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
11 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
13 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
17 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines