रमजान के दौरान आपको भी होता है डिहाइड्रेशन? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

रोजे के दौरान हेल्थ का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। जब आप इस दौरान अपना ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि इससे बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट क्या-क्या सुझाव देते हैं।

Ramadan 2025

Ramadan 2025

रमजान का फास्ट काफी लंबा होता है, जिस कारण डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपके लिए हाइड्रेट, स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। खारघर नवी मुंबई में मेडिकवर अस्पताल में डायटेटिक्स विभाग की प्रमुख डॉ राजेश्वरी पांडा ने डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कुछ उपाय बताएं हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक फास्ट रखना, खासकर जब हम पानी नहीं पीते हैं तो इससे कई तरह की समस्या हो सकती हैं। डिहाइड्रेशन से थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य जुड़ी समस्याएं पैदा होती हैं।

विज्ञापन

हाइड्रेटिंग फूड

अपने सहरी और इफ्तार के खाने में पानी से भरपूर फल और सब्जियों शामिल करें। इसके लिए आप तरबूज, खीरे, संतरे, स्ट्रॉबेरी और सलाद को खा सकते हैं।

विज्ञापन

इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस

सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखने जरूरी होता हैं। इसके लिए अपने भोजन में इलेक्ट्रोलाइट युक्त फूड को शामिल करें। जैसे- केले, खजूर और दही। इसके साथ ही आप नारियल पानी भी पी सकते हैं।

विज्ञापन

पानी का सेवन करें

जब आप अपना फास्ट तोड़े तो पानी का सेवन समान रूप से करें। एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें, क्योंकि इससे आपकी किडनी पर असर पड़ सकता है। सहरी और इफ्तार के तुरंत बाद पानी जरूर पिएं।

सहरी के लिए सुझाव

1. अपने सहरी की शुरुआत एक गिलास पानी से करें।

विज्ञापन

2. जिस फूड में जज्यादा पीनी होता है उसे डाइट में जरूर शामिल करें।

3. ज्यादा नमकीन खाने से बचें, क्योंकि इससे प्यास बढ़ सकती है।

विज्ञापन

इफ्तार के लिए सुझाव

1. लिक्विड और एनर्जी के लिए खजूर और पानी के साथ अपना फास्ट तोड़ें।

2. इसके बाद हाइड्रेटिंग सूप या शोरबा खाएं।

विज्ञापन

3. शाम को समय-समय पर पानी पीते रहें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ