Ramadan 2025: माइग्रेन के साथ कैसे रखें रोजा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Ramadan 2025: अगर अगर आप भी रोजे के दौरान माइग्रेन या फिर अन्य समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इससे आप रोजे के दौरान बीमार पड़ने से बच सकते हैं और आपके लिए रमजान का महीना खुशनुमा बन सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर डॉक्टर क्या कहते हैं?

Ramadan 2025

Ramadan 2025

Ramadan 2025: रमजान का महीना सिर्फ इबादत करने और दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने का ही नहीं बल्कि सुबह से शाम तक रोजा रखने का भी पाक महीना माना है। कुछ भी न खाने के अलावा, रमजान के दौरान रोजा में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच पानी भी नहीं पीना होता है। एक्सपर्ट के अनुसार रोजा आपके पूरे हेल्थ और तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने के लिए सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। हालांकि, बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या अन्य बीमारियों के कारण रोजा नहीं कर पाते हैं। वहीं, माइग्रेन को लेकर हॉल क्लिनिक के क्लिनिक के न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोइंटरवेंशनिस्ट डॉ. लोमेश भिरुद ने बताया कि सही तैयारी करके रोजे के दौरान माइग्रेन की संभावनाओं को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं की रोजे के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखें?

विज्ञापन

डिहाइड्रेशन

पानी कम पीने से सिरदर्द हो सकता है, क्योंकि इससे ब्लड फ्लो और इलेक्ट्रोलाइट में में बदलाव होता है।

विज्ञापन

कम ब्लड शुगर लेवल

खाना न खाने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जो अक्सर माइग्रेन का कारण बनता है।

विज्ञापन

कैफीन

जो लोग अक्सर चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, उन्हें रोजे के दौरान सिरदर्द  फील हो सकता है।

नींद में बदलाव

नींद के पैटर्न में बदलाव से शरीर की नेचुरल सर्कैडियन लय बाधित हो सकती है, जिससे माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन

रोजे में माइग्रेन से कैसे बचें

बहुत सारा पानी पिएं- इससे बचने के लिए भीरुद ने कहा, रमजान में रोजा रखने से पहले इफ्तार या सेहरी में बहुत सारा पानी पिएं। इसके अलावा चाय या काफी, ग्रीन टी या हर्बल चाय को डाइट में जरूर शामिल करें। साथ ही दही, खीरा और तरबूज को डाइट में जरूर शामिल करें।

बैलेंस डाइट- सुबह के समय सेहरी में बैलेंस डाइट को जरूर शामिल करें। इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डॉ. भीरुद साबुत अनाज और कार्बोहाइड्रेट खाने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन

अच्छी नींद लें- माइग्रेन का एक मुख्य कारण नींद का खराब होना भी हो सकता है। इसके लिए रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी को पूरा करने के लिए अगर आप इफ्तार से पहले एक छोटी सी झपकी ले सकते हैं। ये आपकी नींद की क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सोने से ठीक पहले स्क्रीन का इलिए करने से बचें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ