Raksha Bandhan: राखी पर भाई को खिलाएं ये जीरो कैलोरी मिठाई, हेल्दी भी और टेस्टी भी

रक्षाबंधन आज के दिन मनाया जाएगा। अगर आपका भाई भी फिटनेस फ्रीक है और मीठे से दूर रहता है तो आइए जानते हैं जीरो कैलोरी टेस्टी मिठाई की रेसिपी के बारे में, जिसे आप अपने घर में तैयार कर सकते हैं और अपने भाई को शौक से खिला सकते हैं।

Raksha Bandhan: राखी पर भाई को खिलाएं ये जीरो कैलोरी मिठाई, हेल्दी भी और टेस्टी भी

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त 2025 यानि आज के दिन मनाया जाएगा। आजकल ज्यादातर लोग अपनी डाइट को लेकर काफी चिंतित रहते हैं और डाइट को फॉलो करते हैं, जिसके चलते न कुछ बाहर खाते हैं और न ही मीठा खाते हैं। लेकिन त्योहार का समय बिना मिठाई के अधूरा लगता है। अगर आपका भाई भी मिठाई से दूर रहता है, मीठा बिल्कुल नहीं खाता, तो आइए जानते हैं जीरो कैलोरी कलाकंद की रेसिपी, जिसे आप रक्षाबंधन से एक दिन पहले अपने घर में बना सकते हैं और अपने भाई को भरपूर खिला सकते हैं।

विज्ञापन

 सामग्री

  • 1 कप ताजा पनीर (घर का बना या मार्केट से)
  • 1/2 कप दूध पाउडर
  • 1/2 कप दूध
  • 2 टेबल स्पून नारियल बुरादा
  • 2 टेबल स्पून शुगर-फ्री स्वीटनर या गुड़
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • कुछ कटे हुए बादाम-पिस्ता (गार्निश के लिए)

कलाकंद कैसे बनाएं

कलाकंद बनाना बेहद आसान है और यह काफी जल्दी भी बन जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में पनीर, दूध, दूध पाउडर और स्वीटनर डालें। अब इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें। मिक्स करने के बाद धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए और किनारे छोड़ने लगे। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और चाहें तो नारियल बुरादा मिला लें।

विज्ञापन
Image Source Freepik

जब सब अच्छे से मिल जाए तो एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर मिक्सचर डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें। इसे ठंडा होने दें और सेट करें। जब कलाकंद ठंडी हो जाए तो मनचाहे आकार में काट लें। साथ ही अपने भाई या बहन को मिठास से भरी यह हेल्दी मिठाई परोसें।

टिप्स और ट्रिक्स

घर का बना पनीर लें क्योकिं ये सबसे अच्छा रहता है सॉफ्ट होता है और केमिकल फ्री होता है। अगर मार्केट से ले रहे हैं तो बिना नमक वाला पनीर ही लें।

विज्ञापन

दूध पाउडर न हो तो?

अगर आपके पास दूध पाउडर नहीं है तो आप कंडेन्स्ड मिल्क का हल्का मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही इच चीज का ध्यान दें कि वह शुगर-फ्री हो।

विज्ञापन

शुगर फ्री विकल्प

अगर आपका भाई शुगर फ्री नहीं खाता तो आप ऑर्गेनिक गुड़ या खजूर की प्यूरी का इस्तेमाल कर सकते हैं ये नेचुरल स्वीटनर हैं और सेहत के लिए बेहतर भी।

ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट करें

गार्निश के लिए इस्तेमाल किए गए बादाम और पिस्ता को हल्का सा रोस्ट करने से उनका स्वाद और भी अच्छा हो जाता है।

विज्ञापन

मिक्सचर को ज्यादा न पकाएं

जब पैन का मिक्सचर किनारों से छोड़ने लगे, तभी आंच बंद कर दें। ज्यादा पकाने से मिठाई ड्राय हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ