Raksha Bandhan: छोटी बच्चियों के लिए रक्षाबंधन पर ट्रेंड कर रहे हैं ये शरारा लुक्स, आपकी बच्ची भी कहेगी मम्मी यही चाहिए

राखी पर सभी को नए-नए कपड़े पहनने का काफी शौक होता है, जिसके चलते बच्चियों को भी सुंदर-सुंदर ड्रेस पहनने में काफी मजा आता है। अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपनी बेटी के लिए कोई सुंदर सी और ट्रेंडिंग ड्रेस लेना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रेंडिंग कलर के शरारा डिज़ाइन के ड्रेस के बारे में जिन्हें आप अपनी बेटी के लिए ले सकती हैं।

Raksha Bandhan: छोटी बच्चियों के लिए रक्षाबंधन पर ट्रेंड कर रहे हैं ये शरारा लुक्स, आपकी बच्ची भी कहेगी मम्मी यही चाहिए

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और बंधन का प्रतीक होता है। इस खास दिन का इंतज़ार हर बहन को बेसब्री से होता है, जब वह अपने भाई के लिए राखी खरीदती है और खूबसूरत कपड़े पहनकर सजती-संवरती है। छोटी-छोटी बच्चियां भी इस दिन को लेकर बेहद उत्साहित रहती हैं और अपनी पसंद की प्यारी ड्रेस पहनना चाहती हैं। अगर आप भी अपनी प्यारी बेटी के लिए रक्षाबंधन पर कुछ खास और ट्रेंडी आउटफिट्स की तलाश में हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रेंडिंग कलर की ड्रेस के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं। इसके साथ ही यह आपकी बेटी को भी बेहद पसंद आएंगी।

विज्ञापन

पीच कलर शरारा

Image Source Pinterest

विज्ञापन

आप चाहें तो अपनी बेटी के लिए पीच कलर का शरारा ले सकती हैं, जिसमें मिरर का काम हो। ये काफी सुंदर लगते हैं। पीच जैसे हल्के रंग बच्चे पर काफी ज्यादा क्यूट लगते हैं तो आप इस तरह का कोई शरारा डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।

ऑरेंज कलर शरारा

Image Source Pinterest

विज्ञापन

आप चाहें तो ऑरेंज कलर का शरारा ले सकती हैं। यह काफी सुंदर लगता है। इसके साथ ही आप अपनी बेटी पर शरारे से मैच करती हुई सुंदर सी एक्सेसरीज का भी उपयोग कर सकती हैं।

विज्ञापन

पिंक कलर शरारा

Image Source Pinterest

पिंक कलर को लड़कियों का सबसे प्रिय रंग माना जाता है। लड़कियों को हर चीज़ पिंक ही चाहिए होती है। अगर आप चाहें तो अपनी बेटी के लिए पिंक कलर का शरारा ले सकती हैं, जिसमें गोटा-पट्टी का काम हो। इसके साथ ही आप चाहें तो अपनी बेटी और बेटे को एक जैसे रंग के कपड़े भी पहनवा सकती हैं।

विज्ञापन

ब्लू कलर शरारा

Image Source Pinterest

ब्लू कलर का शरारा काफी सुंदर लगता है। खासकर यह रंग बच्चियों पर काफी सूट करता है। आप चाहें तो फ्लोरल पैटर्न में कोई शरारा डिजाइन ले सकती हैं, जो कि काफी क्यूट लगता है।

विज्ञापन

लाल कलर शरारा

Image Source Pinterest

आप चाहें तो लाल रंग के शरारे का भी चुनाव कर सकती हैं। यह काफी अट्रैक्टिव लगता है और बच्चियों पर भी बहुत अच्छा सूट करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ