Raksha Bandhan Trending Rakhi: हर साल एक जैसी डिजाइन वाली राखियां बांधना अब थोड़ा पुराना हो गया है। कई लोग ऐसे हैं जो हर साल एक जैसी राखियां देकर बोर हो चुके हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं और इस बार अपने भाई के लिए कुछ अलग और खास करना चाहती हैं तो रक्षाबंधन 2025 आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। आप चाहें तो इस बार कुछ नया, अनोखा और प्यार भरा करके अपने रिश्ते में भी नया रंग भर सकती हैं तो आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत और ट्रेंडिंग राखियों के ऑप्शन जिनसे आप अपने भाई की कलाई को सजा सकती हैं और उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं।
नाम वाली राखी
अगर आप इस बार कुछ पर्सनल और स्पेशल करना चाहती हैं तो भाई के नाम की कस्टमाइज़्ड राखी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह देखने में सुंदर लगती है और इसमें एक व्यक्तिगत जुड़ाव भी महसूस होता है।
तस्वीर वाली राखी
अगर आप हर साल की बोरिंग डिज़ाइनों से ऊब चुकी हैं तो अपने भाई की तस्वीर वाली राखी बनवाएं। यह एक कस्टमाइज्ड गिफ्ट की तरह है जो भाई को भावुक कर सकती है और राखी को यादगार बना देती है।
नजर वाली राखी
कई बार ऐसा लगता है कि भाई-बहन के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। ऐसे में एक खूबसूरत नजर वाली राखी उसे बुरी नजर से बचाने का प्रतीक बन सकती है। यह राखी देखने में भी स्टाइलिश होती है और उसका प्रतीकात्मक महत्व भी होता है।
चांदी की राखी
धागे वाली पारंपरिक राखियों का चलन अब थोड़ा पुराना हो चुका है। यदि आपका बजट थोड़ा अधिक है, तो इस बार भाई के लिए एक चांदी की राखी लें। यह टिकाऊ भी होती है और भाई को हमेशा की याद दिलाती है।
ब्रेसलेट स्टाइल राखी
आजकल बाजार में कई तरह की ट्रेंडी राखियां मिल रही हैं। इन्हीं में एक है ब्रेसलेट स्टाइल राखी। यह दिखने में स्टाइलिश होती है और भाई इसे लंबे समय तक पहन सकता है।
ये भी पढ़ें- Long Distance Raksha Bandhan: इन तरीकों से रक्षाबंधन पर दूर रहकर भी बढ़ेगा भाई-बहन का प्यार
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
20 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines