Raksha Bandhan Sevai recipe: भाई के लिए प्यार से बनाएं सेवई, स्वाद चखकर खिल उठेगा चेहरा

रक्षाबंधन के दिन तो ज्यादातर घरों में सेवई बनती है। ऐसा माना जाता है रक्षाबंधन का त्योहार इस मिठाई के बिना अधूरा है। अगर आप भी इस बार चाहती हैं सभी को सेवई खिलाना साथ ही इसकी मिठास से सभी का दिल जीत लेना तो आइए जानते हैं स्वादिष्ट सेवई बनाने की रेसिपी के बारे में।

Raksha Bandhan Sevai recipe: भाई के लिए प्यार से बनाएं सेवई, स्वाद चखकर खिल उठेगा चेहरा

Raksha Bandhan Sevai recipe: रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर मीठा खाना एक परंपरा बन गई है और बिना सेवई (सेवइयां) के यह त्योहार अधूरा सा लगता है। सेवई न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह त्योहार की मिठास को और भी बढ़ा देती है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों के लिए प्यार से सेवई बनाती हैं और राखी बांधने के बाद उसे मीठे से शुरू करती हैं। सेवई बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। चाहे वह दूध वाली सेवई हो या सूखी सेवई, दोनों ही स्वाद और खुशबू से मन को भा जाती हैं तो आइए जानते हैं आप कैसे टेस्टी सेवई को बनाकर अपने भाई का दिल जीत सकती हैं।

विज्ञापन

सामग्री

  • सेवई (बारीक या मोटी) – 1 कप
  • दूध – 1 लीटर
  • शक्कर – 1/2 कप
  • घी – 2 टेबल स्पून
  • काजू, बादाम, पिस्ता – 2-3 टेबल स्पून (कटे हुए)
  • किशमिश – 1 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • केसर – के धागे

Image Source Freepik

विज्ञापन

सेवई बनाने की विधि

सेवई बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें सेवई को सुनहरा होने तक भून लें। अब एक भगोने में दूध गरम करें और उबाल आने दें। इसके बाद उबले हुए दूध में भुनी हुई सेवई डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जब सेवई नरम हो जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब उसमें शक्कर डालें और मिलाएं। फिर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, किशमिश, इलायची पाउडर और केसर डालकर 5 मिनट और पकाएं, फिर गैस बंद करें। सेवई के ठंडे होने पर इसे ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करके सर्व करें।

विज्ञापन

सेवई के प्रकार

दूध वाली सेवई

अगर आपके भाई को दूध वाली सेवई पसंद है तो आप इसे बना सकते हैं। यह सबसे लोकप्रिय प्रकार है, जिसमें दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स के साथ सेवई पकाई जाती है। यह त्योहारों पर सबसे ज्यादा बनाई जाती है।

सूखी सेवई

आपके भाई को अगर सूखी सेवई पसंद है तो आप सेवई को घी और शक्कर के साथ भूनकर बनाएं। यह झटपट तैयार हो जाती है और खाने में बहुत टेस्टी होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ