Raksha Bandhan Modern Celebration: रक्षाबंधन भाई-बहनों का ऐसा त्योहार है जिसे रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है, हालांकि, अब इस फेस्टिवल के सेलिब्रेशन में भी काफी बदलाव आ चुके हैं। अब जमाना डिजिटल हो गया है इसलिए सबकुछ ऑनलाइन होने लगा है। सिर्फ इतना ही नहीं राखियों में भी कई बदलाव देखने को मिले हैं। पहले सिर्फ धागों और गोटों से सजी राखियां मिलती थी, अब महंगी-महंगी और स्टाइलिश राखियां बाजार में बिकने लगी है।
कितना बदल गया त्योहार
डिजिटलाइजेशन
आजकल हर कोई काम के वजहों से परिवार से दूर रहते हैं, कई बार भाई-बहन अलग-अलग देश या शहरों में रहते हैं। इस स्थिति में भाई-बहन हर त्योहार पर मिल नहीं पाते। इस दूरी को मिटाने का काम वीडियो कॉल करने लगा है। वे रक्षाबंधन को ऑनलाइन कॉलिंग पर मना लेते हैं। इसमें बहने पहले ही भाई को राखी पोस्ट के जरिए भेज देती है और राखी के दिन वीडियो कॉल पर सेलिब्रेशन हो जाता है।
गिफ्टिंग का तरीका
पहले के समय में भाई बहनों के लिए बाजार जाकर तोहफा खरीदते थे या उसे ले जाकर पसंद का सामान दिला देते थे। पर अब ये रिवाज भी बदल गया है, अब गिफ्ट ऑनलाइन ऑर्डर कर दिए जाते हैं, यहां तक कि भिजवाए भी ऑनलाइन जाते हैं। कुछ भाई-बहन एक दूसरे को गिफ्ट कूपन दें देते हैं जिससे वे अपनी पसंद से तोहफा ले लेते हैं।
ये भी पढ़ें–Raksha Bandhan 2024: सिर्फ बहनों को क्यों, अगर छोटा भाई है तो उन्हें रिटर्न गिफ्ट में दें ये उपहार
बहनों को राखी बांधना
कई बहनों के भाई नहीं होते हैं तो वे अपने कजिन भाइयों को राखियां बांधती थी, मगर आजकल जहां दो बहनें है वे एक-दूसरे को राखी बांधकर त्योहार मनाते हैं। ये लोग गिफ्ट भी एक्सचेंज करते हैं और रक्षा का वचन भी देते हैं।
Rakhsa bandhan celebration
राखी डिजाइंस में भी हुए बदलाव
राखी की बात होते ही मन में एक रंगीन धागे और मोतियों का ख्याल आता है, अब राखियां भी बदल चुकी हैं। बहनें अब राखियां कस्टमाइज्ड करवाने लगी है जिसमें वे अपनी पसंद के डिजाइन की राखी बनवा सकती हैं। बाजार में आजकल इलेक्ट्रिक राखियों का भी खूब क्रेज है, ये राखियां बैटरी से चलती हैं, ऐसी राखियां काफी हद तक स्मार्ट वॉच जैसी दिखती है। बच्चों के लिए लाइट वाली कार्टून के डिजाइन की राखियां आने लगी हैं।
सोने-चांदी की राखियां
इन राखियों का भी चलन काफी बढ़ गया है, ऐसी राखियां महंगी और खूबसूरत डिजाइनों में मिलती हैं। ये राखियां ज्वेलरी की दुकानों पर मिलती हैं, इनमें गणेश, लक्ष्मी और बालगोपाल के चित्र भी बने होते हैं। इन राखियों को नगों से सजाया जाता है। अब तो डायमंड राखी की भी खूब डिमांड होने लगी है।
हेल्दी मिठाइयां
नए जमाने के लोग सेहत पर भी खासा ध्यान देने लगे हैं। हेल्थ कॉन्शियस लोग बाहर की मिठाई खाने से परहेज करने लगे हैं। अब वे होममेड मिठाइयों या शुगर फ्री मिठाई ज्यादा पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बहनें अपने हाथों में लगाएं मेहंदी, ये हैं नए और ट्रेंडिंग डिजाइन
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
12 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines