Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन आते ही बहनें तो चार दिन पहले से राखी, मिठाई और अपने कपड़ों की तैयारी शुरू कर देती हैं, लेकिन लास्ट मूमेंट तक भाइयों का डिसाइड ही नहीं हो पाता कि वो क्या पहन रहे हैं. भाइयों को बहुत ज्यादा सजने-संवरने की जरूरत नहीं होती, बस उन्हें एक ऐसे आउटफिट की जरूरत होती है जो ओकेजन के हिसाब से परफेक्ट हो. ऐसे में आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से आउटफिट (Rakhi Outfits)हैं जो लड़के रक्षाबंधन पर पहन सकते हैं.
यह भी पढ़ें – रक्षाबंधन पर कपड़ों के साथ बाल भी दिखेंगे परफेक्ट, ट्राई करें ये ट्रेंडी हेयरस्टाइल
क्लासिक कुर्ता-पायजामा
रक्षाबंधन जैसे पावन त्योहार के लिए सबसे अच्छा चुनाव है कुर्ता-पायजामा का. आप हल्के रंग का सूती या लिनन कुर्ता-पायजामा खरीद सकते हैं. सफेद, क्रीम, हल्का नीला, बेज या पेस्टल जैसे रंग दिन के त्योहार के हिसाब से अच्छे भी लगते हैं. बहुत ज्यादा भारी कढ़ाई वाले कुर्ते लेने से बचें बल्कि हल्की कढ़ाई वाला कुर्ता ही खरीदें. इस लुक के साथ आप चप्पल या मोजड़ी पेयर कर सकते हैं.
कुर्ते के ऊपर जैकेट
अगर आपको सिर्फ कुर्ता-पायजामा पहनना काफी सिंपल लग रहा है तो आप कुर्ते के ऊपर से एक नेहरू जैकेट भी पहन सकते हैं. कोशिश करें कि जैकेट कुर्ते के ही रंग की न हो वो अलग रंग में हो. राखी जैसे दिन के कार्यक्रम के लिए जैकेट बहुत चमकीली न चुनें वरना पूरा लुक बिगड़ जाएगा.
शर्ट और ट्राउजर
अगर आपको एथनिक कपड़े पहनना नहीं पसंद है तो आप एक अच्छी फिटिंग वाली सादी शर्ट और ट्राउजर भी खरीद सकते हैं. अच्छा लुक क्रिएट करने के लिए सफेद, हल्की नीली या पेस्टल शर्ट के साथ बेज, क्रीम या हल्के रंग की पैंट को पेयर करें. कोशिश करें कि बहुत ज्यादा प्रिंट वाली शर्ट न चुनें.
इंडो वेस्टर्न पहनावा
अगर आप इस राखी कुछ हटकर लुक रखना चाहते हैं तो आप इंडो वेस्टर्न लुक क्रिएट कर सकते हैं. आप अपने कुर्ते को पायजामे के साथ पहनने के बजाय उसे फिट पैंट या धोती पैंट के साथ पहन सकते हैं. ये लुक उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक चाहते हैं.
रंग और फिटिंग में न करें ये गलती
त्योहार के नाम पर अक्सर लोग बहुत ही ज्यादा चमकीले रंग पहन लेते हैं जो दिन के कार्यक्रम के हिसाब से बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं. इसके साथ-साथ कपड़े की फिटिंग का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है. अगस्त में मौसम काफी उमस से भरा हुआ होता है, तो कपड़ों के फैब्रिक का चयन इस चीज को ध्यान में रखकर किया जाए तो और भी अच्छा है.
यह भी पढ़ें – रक्षाबंधन पर भाई को भेजें खास हैंपर, सिर्फ राखी नहीं बल्कि इन चीजों को भी करें शामिल
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत में खाएं मखाना-ड्राई फ्रूट के लड्डू, स्वाद के साथ ताकत भी
8 hrs agoSuji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, बनेगा मुलायम
15 hrs agoनवरात्रि के सातवें दिन सभी को दीजिए महासप्तमी की बधाई, भेजिए ये शुभकामनाएं
18 hrs ago6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
1 day agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 days agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines