Raksha Bandhan 2025: राखी पर क्या पहनें? ये ट्रेंडिंग गाउन डिजाइन्स देख हर कोई कहेगा, वाह

रक्षाबंधन आने से कुछ दिन पहले ही बहनें अपने लिए कपड़ों की शॉपिंग करने लगती हैं। कुछ बाजार जाकर खा-पीकर शॉपिंग का लुत्फ उठाती हैं तो कुछ घर पर आराम फरमा कर ही ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं। अगर आप भी शॉपिंग करने का सोच रही हैं लेकिन कुछ सिंपल और सुंदर चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग ड्रेसेज के बारे में जिन्हें आप भी इस बार ले सकती हैं।

Raksha Bandhan 2025: राखी पर क्या पहनें? ये ट्रेंडिंग गाउन डिजाइन्स देख हर कोई कहेगा, वाह

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन आने से कुछ दिन पहले ही बहनें अपने लिए कपड़ों की शॉपिंग करने लगती हैं। कुछ बाजार जाकर खा-पीकर शॉपिंग का लुत्फ उठाती हैं तो कुछ घर पर आराम फरमा कर ही ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं। अगर आप भी शॉपिंग करने का सोच रही हैं लेकिन कुछ सिंपल और सुंदर चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग ड्रेसेज के बारे में जिन्हें आप भी इस बार ले सकती हैं।

विज्ञापन

डबल शेड गाउन

Image Source Pinterest

विज्ञापन

अगर आप उन लड़कियों में से हैं जिन्हें ज्यादा रौनक वाली ड्रेस नहीं चाहिए तो आप ऐसी कोई ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। यह डबल शेड कलर ड्रेस काफी ज्यादा ट्रेंड में है और काफी सुंदर लुक भी देती है। इसके साथ ही आप ऐसी गाउन के साथ हल्के इयररिंग्स भी पहन सकती हैं। आप चाहें तो वॉच भी पहन सकती हैं, जिससे आपका लुक और भी सुंदर लगेगा।

विज्ञापन

सिंपल गाउन

Image Source Pinterest

ऐसी बहुत-सी लड़कियां हैं जिन्हें सिंपल गाउन का काफ़ी शौक होता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आप इस तरह के गाउन का चुनाव कर सकती हैं। यह आपको एथनिक और वेस्टर्न लुक दोनों देगा। आप चाहें तो इसके साथ वॉच या ब्रेसलेट भी कैरी कर सकती हैं।

विज्ञापन

दुपट्टा गाउन

Image Source Pinterest

ऐसे तो कई सारे गाउन ट्रेंड में हैं, जिनमें से दुपट्टा गाउन भी एक है। आप चाहें तो अपने लिए दुपट्टा गाउन वाला पैटर्न भी ले सकती हैं। इसके साथ ही आप झुमके या कड़े भी कैरी कर सकती हैं।

विज्ञापन

फ्लोरल गाउन

Image Source Pinterest

फ्लोरल गाउन आजकल काफी ट्रेंड में चल रहा है। ये काफ़ी सुंदर लगते हैं। साथ ही पहनने के बाद इनकी रौनक निखर कर आती है तो आप चाहें तो फ्लोरल गाउन का पैटर्न भी अपना सकती हैं।

विज्ञापन

डिजाइनर गाउन

Image Source Pinterest

आजकल मार्केट में कई सारे डिजाइनर गाउन चल रहे हैं। आप चाहें तो ऐसे में से कुछ ले सकती हैं और हेयर एक्सेसरीज को भी अपना सकती हैं। ये गाउन काफी सुंदर रंगों में भी मिल जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ