Raksha Bandhan: इस रक्षाबंधन बनें सबसे स्टाइलिश, नायरा के ये 5 हेयरस्टाइल्स आपका दिल जीत लेंगी

रक्षाबंधन में बस कुछ ही समय रह गया है। मार्केट भी गिफ्ट्स, राखियों और कपड़ों से सज चुका है। बहनों की शॉपिंग भी शुरू हो चुकी है। अगर आप भी रक्षाबंधन के लिए कोई सुंदर और आसान सी हेयर स्टाइल सोच रही हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी स्टाइल्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं।

Raksha Bandhan: इस रक्षाबंधन बनें सबसे स्टाइलिश, नायरा के ये 5 हेयरस्टाइल्स आपका दिल जीत लेंगी

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। रक्षाबंधन के लिए सभी बहनें कपड़ों और राखियों की शॉपिंग शुरू कर देती हैं। इसके साथ ही इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। बहुत सी ऐसी लड़कियां हैं जो राखी पर तरह-तरह के हेयर स्टाइल बनाने का सोचती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो राखी पर अपनी आउटफिट से मैच करती हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं नायरा के कुछ फेमस और आसान हेयर स्टाइल्स के बारे में जिन्हें आप भी राखी के दिन अपना सकती हैं।

विज्ञापन

हेयर कर्ल्स

Image Source Pinterest

विज्ञापन

नायरा का यह हेयर स्टाइल काफी सुंदर और क्लासी लगता है। अगर आप चाहें तो इस राखी अपने बालों को सिंपल और सुंदर लुक देने के लिए कर्ल कर सकती हैं। यह स्टाइल हर आउटफिट के साथ अच्छे से मैच करता है और फेस को भी ग्रेसफुल लुक देता है।

फ्रंट ट्विस्ट

Image Source Pinterest

विज्ञापन

आप चाहें तो अपने बालों को फ्रंट से ट्विस्ट करके पीछे पिन-अप कर सकती हैं। यह हेयर स्टाइल बेहद सुंदर लगता है और चेहरे की खूबसूरती को उभारता है। नायरा का ये लुक काफी ट्रेंडी और एलिगेंट है। अगर आप चाहें तो इस स्टाइल को अपना सकती हैं।

वन साइड ट्विस्ट

Image Source Pinterest

विज्ञापन

इस स्टाइल में आप अपने बालों को एक साइड से ट्विस्ट कर सकती हैं और पीछे पिन करके उसमें कुछ हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं। यह लुक देखने में क्लासी और स्टाइलिश लगता है और हर आउटफिट के साथ जाता है। आप इस स्टाइल का चुनाव कर सकती हैं।

विज्ञापन

ओपन हेयर के साथ एक्सेसरीज

Image Source Pinterest

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो बालों को खोलकर हल्की-फुल्की एक्सेसरीज लगा सकती हैं। इससे आपके बालों को मिनिमल टच मिलेगा लेकिन यह लुक बहुत खूबसूरत दिखेगा और आपकी ड्रेस के साथ मैच भी करेगा।

विज्ञापन

सिंपल पोनीटेल

Image Source Pinterest

अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहतीं हैं तो सिंपल पोनीटेल भी एक बेहतरीन विकल्प है। नायरा की यह स्टाइल हर मौके के लिए परफेक्ट है और जल्दी बन जाती है। इसके साथ ही यह हर ड्रेस के साथ सूट हो जाएगी। तो अगर आप चाहें तो इस स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ