Raksha Bandhan Hairstyles: रक्षाबंधन के दिन लड़कियां कपड़े, मेकअप और जूलरी तो बहुत पहले से डिसाइड कर लेती हैं, लेकिन हेयरस्टाइल कौन-सा बनाना है, ये आखिरी समय तक तय नहीं हो पाता. बालों की पूरा स्टाइल पूरे लुक को निखार सकता है और एक गलत हेयरस्टाइल अच्छे आउटफिट को भी फीका दिखा सकता है. अगर आपके पास इस रक्षाबंधन पार्लर जाने का भी समय नहीं है, तो आप घर पर ही कुछ आसान हेयरस्टाइल बनाकर अपने राखी लुक को और भी खास बना सकती हैं. आइए जानते हैं कुछ हेयरस्टाइल आइडिया (Hairstyle Ideas) के बारे में.
यह भी पढ़ें - Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर कपड़ों को लेकर हैं कन्फ्यूज? ये 5 तरह के आउटफिट्स कर सकती हैं ट्राई
---विज्ञापन---
रक्षाबंधन पर बनाएं यह हेयरस्टाइल
अगर आप राखी पर सूट या अनारकली पहन रही हैं, तो आप साइड में बनाई गई ढीली चोटी बना सकती हैं. ये देखने में काफी सुंदर लगेगी. इसे बनाना भी काफी आसान है. इसके लिए सभी बालों को एक तरफ करके तीन हिस्सों में बांटकर उससे एक चोटी गूंथ लीजिए. अच्छे लुक के लिए चोटी को हल्का ढीला रखें ताकि बाल ज्यादा कसे हुए न दिखें. बालों को और सुंदर बनाने के लिए छोटे गजरे या हेयर पिन से इसे राखी वाला टच दे दीजिए.
साड़ी के साथ लो बन
---विज्ञापन---
अगर आप राखी पर साड़ी पहन रही हैं, तो आप उसके साथ लो बन बना सकती हैं. इसे बनाने के लिए आप गर्दन के पास पोनीटेल बनाकर उसे मोड़ते हुए जूड़ा तैयार कर सकती हैं. अगर आप थोड़ा सॉफ्ट लुक देना चाहती हैं, तो आप आगे से कुछ लटें भी निकाल सकती हैं. जूड़े को और एथनिक लुक देने के लिए एक गजरा भी एड किया जा सकता है.
कुर्ती या हल्के सूट के साथ हाफ-अप हेयरस्टाइल
---विज्ञापन---
अगर आपका मन बालों को खुला छोड़ने का है, तो ये हेयरस्टाइल बेस्ट है. इसे बनाने के लिए सिर के ऊपर से थोड़े बाल लेकर पीछे पिन कर लीजिए और बाकी के बाल खुले रहने दीजिए. अगर आपके बालों में हल्की वेव्स हों, तो ये हेयरस्टाइल और भी अच्छा दिखेगा.
इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ सॉफ्ट पोनीटेल
---विज्ञापन---
अगर आप राखी पर कुछ वेस्टर्न पहन रही हैं और बहुत ज्यादा भारी लुक नहीं चाहती हैं, तो आप लो या मिड पोनीटेल बना सकती हैं. इसके लिए बालों को पहले थोड़ा सीधा कर लीजिए, फिर पोनीटेल बना लीजिए. क्लीन लुक पाने के लिए बालों की एक पतली लट रबर के चारों ओर लपेट दीजिए.
छोटे बाल हैं तो साइड ट्विस्ट आजमाएं
---विज्ञापन---
अगर आपके ज्यादा लंबे बाल नहीं हैं, तो आप आगे के बालों को एक तरफ से मोड़ते हुए पीछे पिन करके एक अच्छा क्लीन हेयरस्टाइल बना सकती हैं. बाकी के बालों को आप खुला छोड़ सकती हैं. यह हेयरस्टाइल बिना ज्यादा मेहनत के एलीगेंट लुक देता है.
यह भी पढ़ें - रक्षाबंधन पर भाई को भेजें खास हैंपर, सिर्फ राखी नहीं बल्कि इन चीजों को भी करें शामिल