Raksha Bandhan Decor: रक्षाबंधन एक खास त्योहार है, जो भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को मनाने का दिन होता है। इस दिन घर को सजाना और खूबसूरत तस्वीरें लेना तथा सोशल मीडिया पर डालना हर किसी को अच्छा लगता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें त्योहारों पर अपने घर को सजाना पसंद है तो रक्षाबंधन के लिए खास बैकड्रॉप डेकोरेशन जरूर करें। यह न केवल घर की रौनक बढ़ाता है, बल्कि सेल्फी और यादगार फोटो लेने के लिए एक परफेक्ट कॉर्नर भी तैयार करता है।\
रंग-बिरंगी सजावट
आप चाहें तो अपने घर को रंग-बिरंगे कपड़ों और रिबन से एक सुंदर और आकर्षक बैकड्रॉप बना सकते हैं। इसके साथ ही आप एक गद्दे का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां आप अपने भाई को राखी बांध सकें। डेकोर में आप लाल, पीला, नारंगी और गुलाबी जैसे पारंपरिक रंगों का उपयोग करें। यह सजावट फोटो खींचने के लिए एक खूबसूरत बैकग्राउंड तैयार करती है और रक्षाबंधन का फेस्टिव मूड भी बनाती है।
फूलों और नेट पर्दे की सजावट
आप चाहें तो ताजे या कृत्रिम फूलों के साथ हल्के नेट पर्दे को जोड़कर एक एलिगेंट बैकड्रॉप तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही आप सुंदर सी मैट बिछाकर उस पर दो छोटे स्टूल रख सकते हैं, ताकि आप अपने भाई को वहां बैठाकर राखी बांध सकें। आप इस डेकोर में फूलों की थाली, राखी की थाली और मिठाई की सुंदर सी प्लेट सजा सकते हैं, जिससे सजावट और भी ज्यादा आकर्षक लगती है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: इस रक्षाबंधन अपने डॉगी को भी बांधिए राखी, डिजाइन देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
नेट कपड़े और लटकन की सजावट
रंग-बिरंगे नेट कपड़ों के साथ सजावटी लटकनों का इस्तेमाल करें। ये लटकन आपको आसानी से सजावट की दुकानों पर मिल जाएंगी। इसके साथ आप फूलों की लड़ियां लगाकर एक खूबसूरत बैकड्रॉप बना सकते हैं। यह बहुत ही पारंपरिक और आकर्षक लुक देता है, खास तौर पर जब उसमें कुछ कस्टमाइज्ड भी जोड़ें, जैसे Happy Rakhi या Bhai-Behen।
रंगीन लटकन और भाई-बहन डॉल
इस सजावट में आप रंग-बिरंगे लटकन, छोटे-छोटे कागज या कपड़े के फूल, और भाई-बहन की डॉल लगाकर एक थीमेटिक डेकोरेशन तैयार कर सकते हैं। ये लटकन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी। यह सजावट पूरे परिवार के लिए यादगार फोटो लेने का एक प्यारा स्पॉट बन जाएगी।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Sevai recipe: भाई के लिए प्यार से बनाएं सेवई, स्वाद चखकर खिल उठेगा चेहरा
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
33 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
14 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
16 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
17 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
20 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
21 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
22 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines