Raksha Bandhan 2026 Look: रक्षाबंधन का पावन पर्व आने वाला है लेकिन इसके साथ ही हर लड़की के मन में एक कन्फ्यूजन भी आता है कि इस बार राखी पर क्या पहनूं? हर लड़की चाहती है कि उसका राखी लुक सबसे अच्छा लगे और उसकी सारी फोटो भी परफेक्ट आएं. रक्षाबंधन के लिए ऐसा लुक बेस्ट रहता है जो पूजा और परिवार के साथ सेलिब्रेशन के हिसाब से अच्छा दिखे. हर बार राखी के त्योहार पर अलग दिखने के लिए कुछ भारी पहनने की जरूरत नहीं होती है. हल्के और एलिगेंट आउटफिट भी शानदार लुक दे सकते हैं. आइए देखते हैं 5 ऐसे आउटफिट आइडिया (Outfit Ideas For Raksha Bandhan) जो रक्षाबंधन के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे.
यह भी पढ़ें – कैसे सेलिब्रेट करें लॉन्ग डिस्टेंस वाली राखी? भाई-बहन फॉलो कर सकते हैं ये टिप्स
फ्लोरल अनारकली से पाएं रॉयल फेस्टिव लुक
सबसे पहला अच्छा ऑप्शन है जॉर्जेट या चंदेरी सिल्क की फ्लोरल फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट. अगर आप रक्षाबंधन पर रिच और रॉयल लुक चाहती हैं तो फ्लोरल अनारकली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. रक्षाबंधन दिन का त्योहार होता है इसलिए पेस्टल शेड का अनारकली जैसे हल्का गुलाबी, पीच, लैवेंडर आदि रंग अच्छे लगते हैं. इसके साथ आप हल्का मेकअप करके स्टेटमेंट झुमके पहन सकती हैं.
नायरा या आलिया कट कुर्ती-पलाजो से बनाएं मॉडर्न देसी लुक
अगर आप ट्रेडिशनल लुक से कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो आप नायरा कट या आलिया कट कुर्ती पहन सकती हैं. इसकी वी-नेक कढ़ाई और साइड स्लिट इसे अलग लुक देती है. लुक को और बढ़ाने के लिए इसके साथ आप ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं.
शरारा-गरारा सेट में आएगी पूरी फेस्टिव वाइब
अगर आपको रक्षाबंधन पर थोड़ा ज्यादा सजने का मन है तो आप शॉर्ट कुर्ती के साथ घेर वाला शरारा या गरारा दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं. मिरर वर्क वाला शरारा-गरारा सेट और भी सुंदर लुक देगा. लुक को और भी अच्छा करने के लिए आप इसके साथ चांदबाली पहन सकती हैं.
साड़ी पहनकर भी लगा सकती हैं चार चांद
अगर आपका शादी के बाद पहला रक्षाबंधन है या फिर आपको साड़ी (Saree) पहनना बहुत पसंद है तो आप ऑर्गेंजा की साड़ी पहन सकती हैं. साड़ी भी एलिगेंट लुक देती है इसलिए ये एक अच्छा विकल्प है. आप इसे स्लीवलेस या बोट नेक वाले हल्की कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं.
स्टाइल करें एथनिक को-ऑर्ड सेट
अगर आप ज्यादा झंझट नहीं चाहतीं और आपको रक्षाबंधन पर सिंपल लुक चाहिए तो आप एथनिक को-ऑर्ड सेट पहन सकती हैं. टर्किश प्रिंट सिल्क का फैब्रिक बेस्ट चॉइस रहेगा. लुक को और अच्छा करने के लिए आप इसके साथ छोटे झुमके डाल सकती हैं.
यह भी पढ़ें – पैसों से जुड़े ये 5 फैसले भाई-बहन को लेने चाहिए साथ, रिश्ता और गहरा होने लगेगा
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
3 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
4 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
6 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
8 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
9 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
13 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines