Hariyali Teej 2025: इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन सभी महिलाएं सुंदर तरह से सजती-संवरती हैं। लेकिन अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि इस तीज पर किस तरह का लुक बनाएं तो आप अनुपमा के कुछ स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। सीरियल की अनुपमा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी साड़ी और स्टाइल डिजाइन को लेकर लोगों के बीच काफी फेमस हुई हैं। अगर आप भी इस तीज पर सबसे सुंदर और अलग लुक चाहती हैं तो आइए जानते हैं अनुपमा के कुछ फैशन ट्रेंड्स के बारे में, जो आपकी तीज में चार चांद लगा देंगे।
दुल्हन लुक

ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें दुल्हन जैसे सजने-संवरने का बहुत शौक होता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आप अनुपमा का यह लुक ट्राय कर सकती हैं। इसमें अनुपमा ने साड़ी-लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ ही चूड़ी, कड़े का सेट और कमरबंद भी पहना है। आप चाहें तो इस लुक को अपना सकती हैं।
महाराष्ट्रीयन लुक

आप चाहें तो अनुपमा का महाराष्ट्रीयन लुक अपना सकती हैं। इस लुक में अनुपमा ने बनारसी साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्रीय अंदाज देने के लिए नथ और बिंदी का उपयोग किया है।
बांधनी साड़ी लुक

अगर आप ज्यादा सजना नहीं चाहतीं तो आप बांधनी साड़ी का डिजाइन अपना सकती हैं। इस फोटो में अनुपमा ने बांधनी साड़ी के साथ सिंपल मंगलसूत्र पहना हुआ है। इसके साथ ही कड़े भी पहने हैं, जो पूरे लुक की शोभा बढ़ा रहे हैं।
तीज लुक

यह लुक अनुपमा का आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में अनुपमा ने हरी साड़ी पर रंगीन चूड़ियां पहनी हैं। इसके साथ ही लुक को और सुंदर बनाने के लिए बालों में लाल गुलाब से टचअप दिया है।
पिंक साड़ी लुक

आप चाहें तो इस लुक को अपना सकती हैं। यह आपके तीज लुक में रौनक भर देगा। इसमें अनुपमा ने पिंक साड़ी के साथ हरे रंग का नेकलेस पहना हुआ है और साथ ही सुंदर हेयरस्टाइल बनाई हुई है। इस लुक को और आकर्षक बनाने के लिए कुंदन का कड़ा पहना है।