Raksha Bandhan 2024: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप इस बार कहीं बाहर घूमने नहीं जा पाए हैं, तो अगस्त में फैमिली के साथ प्लान बनाने का शानदार मौका है। दरअसल, 15 से लेकर 19 अगस्त तक इस बार लॉन्ग वीकेंड है। इस दौरान आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। एक साथ 5 दिन की छुट्टी का मौका बहुत कम मिलता है, तो इस बार इस मौके को हाथ से न जाने दें। आज हम आपको 3 ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप अपने भाई-बहन को रक्षाबंधन पर ले जाकर सरप्राइज दे सकते हैं।
जिम कॉर्बेट- उत्तराखंड
वीकेंड हॉलिडे पर आप उत्तराखंड में स्थित जिम कॉर्बेट (Jim Corbett- Uttarakhand) जा सकते हैं। इसके लिए भारतीय रेलवे भी एक अच्छा ऑप्शन है। ट्रेन यात्रा कर आप उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट जा सकते हैं। इसके लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन से आप रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ सकते हैं, जो सीधा रामनगर जाती है। ये जगह बड़ी संख्या में बाघों के घर यानी कॉर्बेट नेशनल पार्क के लिए जानी जाती है। इसके अलावा यहां पर आपको घने पेड़-पौधे और हरे-भरे पहाड़ भी दिखने को मिल जाएंगे। बता दें कि दिल्ली से जिम कॉर्बेट की दूरी करीब 245 किलोमीटर है। हालांकि, बजट के मामले में ये जगह काफी महंगी है, लेकिन ट्रेन का किराया काफी कम है।
ये भी पढ़ें- अगस्त में 1 दिन के हॉलिडे के बाद लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टियां; ऐसे लें Boss से 5 दिनों की छुट्टी
नीमराना- राजस्थान
दिल्ली-जयपुर हाईवे के बीच अलवर में स्थित नीमराना बहुत ही सुंदर जगह है। नीमराना फोर्ट एक ऐतिहासिक इमारत है। यहां पर आपको म्यूजिक फेस्टिवल के साथ-साथ विभिन्न तरह के कल्चरल इवेंट देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा आपको यहां पर आकर ऐसा लगेगा कि आप किसी शाही महल में आ गए हैं। ये दिल्ली से सबसे नजदीक है। दिल्ली से नीमराना की दूरी करीब 75 किलोमीटर है। जिन लोगों को लंबा सफर करना पसंद नहीं है, उनके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हैं।
लैंसडाउन- उत्तराखंड
राखी में आप अपने भाई-बहन को उत्तराखंड के गढ़वाल स्थित लैंसडाउन हिल स्टेशन घुमाने के लिए लेकर जा सकते हैं। यहां पर साल के 365 दिन ठंडक रहती है, तो यहां पर आपको गर्मी से भी राहत मिल जाएगी। लैंसडाउन दिल्ली से महज 245 किलोमीटर दूर है। यहां पर आपको तारकेश्वर मंदिर, भुल्ला झील और हरे-भरे पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आप आसानी से दिल्ली नेशनल हाईवे (NH534) के जरिए 6 से 7 घंटे के अंदर पहुंच जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Friendship Day: यारों की यारी रहेगी सदाबाहर! 5 तरीकों से दोस्तों को ऐसे करवाएं स्पेशल फील
संबंधित खबरें
बात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 hr agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
2 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
4 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
19 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines