Rajasthani Feeni Recipe: सावन आते ही बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां बनने लगती हैं. ऐसे में एक बहुत ही लजीज राजस्थानी मिठाई ‘फीणी’ भी बाजारों में महंगे दामों में बिकती है. लेकिन, क्या आपको पता है कि ये राजस्थानी मिठाई आप अपने घर पर ही बाजार से कम बजट में बना सकते हैं. फीणी राजस्थान की पारंपरिक मिठाइयों में से एक है. ये अपनी महीन रेशेदार डिजाइन और मुहं में घुल जाने वाले टेस्ट के लिए जानी जाती है. अगर आपको लगता है कि अच्छी फीणी सिर्फ हलवाई ही बनी सकते हैं तो आप गलत हैं. आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं स्वादिष्ट फीणी बनाने की रेसिपी.
यह भी पढ़ें – Shahi Tukda Recipe: मुंह में घुल जाएगा स्वाद, घर पर बनाएं लजीज मलाईदार शाही टुकड़ा! जानें आसान रेसिपी
राजस्थानी फीणी बनाने की रेसिपी
सामग्री
आटा तैयार करने के लिए
मैदा- 2 कप
देशी घी- 4-5 बड़े चम्मच
कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
दूध या पानी जरूरत के अनुसार
तलने के लिए घी/तेल
चाशनी और सजावट के लिए
चीनी- 1 कप
पानी- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
कुछ केसर के धागे
कुछ कटे हुए बादाम और पिस्ता
फीणी बनाने का तरीका
- सबसे पहले मुलायम आटा बनाने के लिए एक साफ बर्तन में मैदा और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें धीरे-धीरे दूध या पानी डालते हुए सॅाफ्ट आटा गूथ लें. आटा गूथने के बाद आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें, ऐसा करने से आटा और भी सॅाफ्ट हो जाएगा.
- अब इसके बाद दूसरे बर्तन में घी और कॉर्नफ्लोर को मिक्स करके एक चिकना सा पेस्ट तैयार कर लें. यह पेस्ट ही फीणी को रेशेदार, लेयर्ड और कुरकुरा बनाने में मदद करेगा. पेस्ट जितना सही मात्रा में होगा उतनी ही अच्छे आकार की फीणी बनेगी.
- अब फीणी के महीन रेशे बनाने के लिए आटे की पतली रोटियां बेलें, इसके बाद एक रोटी पर घी-कॉर्नफ्लोर का पेस्ट लगाकर उसके ऊपर दूसरी रोटी रख दें.
- इसी तरह 4-5 परतें तैयार कर लें और फिर इसे रोल कर दें. अब रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इन टुकड़ों को अब हल्के हाथ से बाहर की तरफ खीचें ताकि महीन रेशे बनें. लेकिन ध्यान रहे कि ये स्टेप हल्के हाथों से बिना ज्यादा दबाव डाले करें वरना रेशे टूट सकते हैं.
- फीणी को तलने के लिए कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. फीणी को इसमें डाल कर धीमी या मीडियम आंच पर तलें. ध्यान रहे की आंच को तेज न करें क्योंकि इससे फीणी में बाहर से तो जल्दी रंग आ जाएगा लेकिन अंदर से फीणी कच्ची रह जाएगी.
- चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और पानी को डालकर गर्म करें. फिर इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें. इसके बाद गैस बन्द कर दें.
- अब तली हुई फीणी को चाशनी में डुबोएं और ऊपर से बादाम और पिस्ता से गार्निश करें.
फीणी को स्वादिष्ट बनाने के लिए ध्यान रखें ये टिप्स
आटे को बहुत ज्यादा टाइट न गूथें इससे रेशे अच्छे नहीं बनेंगे. इसी के साथ ही घी और कॉर्नफ्लोर का पेस्ट अच्छी तरह फेंटे. फीणी को तलते समय गैस को कम रखें. फीणी के और अच्छे टेस्ट के लिए इसे गर्म दूध के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें – आलू कुलचा बनाते वक्त बाहर नहीं आएगी स्टफिंग, बिना तंदूर ऐसे कर सकते हैं तैयार
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 hr agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
6 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
6 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
7 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
8 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
10 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
22 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines