Rajasthan Tourism Train: राजस्थान भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां के ऐतिहासिक किले, संस्कृति, पोशाक और स्वादिष्ट भोजन पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री ने राजस्थान के पर्यटकों को खास तोहफा दिया है। राजस्थान घूमने आने वाले पर्यटक अब हेरिटेज ट्रेन की सवारी का आनंद ले सकेंगे। पीएम मोदी ने 5 अक्टूबर को हेरिटेज ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह राजस्थान की पहली और भारत की छठी हेरिटेज ट्रेन है। आइए जानते हैं हेरिटेज ट्रेन से जुड़ी खासियतों और किराये के बारे में।
हेरिटेज ट्रेन से जुड़ी खासियत
- हेरिटेज ट्रेन को 150 साल पुराने भाप इंजन की तरह डिजाइन किया गया है।
- यह ट्रेन मारवाड़ जंक्शन से गोरमघाट, फुलाद होते हुए कामलीघाट तक चलेगी। इस रूट पर आपको हर तरफ हरियाली देखने को मिलेगी और यह ट्रेन एक बड़ी सुरंग से भी होकर गुजरेगी।
- यह ट्रेन सप्ताह में केवल चार दिन चलेगी और इसका किराया प्रति व्यक्ति 2000 रुपये होगा।
- यह ट्रेन तब तक नहीं चलेगी जब तक इसमें 10 लोगों की बुकिंग नहीं हो जाती, इसमें करीब 60 यात्री सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन में लगी कुर्सियों को आप 360% तक घुमा सकते हैं।
- यह ट्रेन सुबह मारवाड़ जंक्शन से 8:30 बजे रवाना होकर 11:00 बजे कामली घाट पहुंचेगी। जहां करीब 3 घंटे का स्टॉपेज होगा, वहीं यात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था की जाएगी, जिसका चार्ज अलग से देना होगा। फिर ट्रेन कामली घाट से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और शाम 5.30 बजे मारवाड़ जंक्शन वापस आएगी।
- टूरिस्ट यात्रा के दौरान इस ट्रेन में कहीं भी रुकवा सकते हैं।
- इस ट्रेन के दोनों तरफ कई खिड़कियां लगाई गई हैं ताकि पर्यटक बाहर का नजारा अच्छे से देख सकें।
- इस ट्रेन में एक पेंट्री भी होगी, जहां से आप चाय और स्नैक्स ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें- Navratri 2023: मध्य प्रदेश के इन दुर्गा मंदिरों में दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूरी!
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
12 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
14 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
15 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
17 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
17 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
17 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
19 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
20 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines