Navratri 2023: मध्य प्रदेश के इन दुर्गा मंदिरों में दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूरी!

Famous temples in madhya pradesh, Madhya Pradesh Temple List, Famous durga temple

Navratri 2023

Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। जल्द ही नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है, इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व होता है, इस दौरान लोग व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। इसके साथ ही देशभर के मंदिरों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों के दर्शन के लिए हजारों भक्त उमड़ते हैं। अगर आप भी नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश जा सकते हैं।

विज्ञापन

बिजासन माता मंदिर

आप मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित बिजासन माता मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं, यह मंदिर लगभग 800 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों के बीच मौजूद है। नवरात्रि के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

विज्ञापन

मैहर देवी

मध्य प्रदेश के सतना में स्थित मैहर देवी माता का मंदिर लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर त्रिकुट पर्वत पर है। यह माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि यहां माता का हार गिरा था जिसके कारण इसका नाम मैहर पड़ा। इस मंदिर में लगभग 1000 से ज्यादा सीढ़ियां हैं, यहां नवरात्रि के दिनों में लाखों श्रद्धालु आते हैं।

विज्ञापन

श्री मांढरे माता

श्री मांढरे माता का मंदिर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित है, यह ऐतिहासिक होने के साथ-साथ लोगों के बीच प्रसिद्ध भी है। कंपू इलाके की कैंसर पहाड़ी पर बना यह मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ और भी कई इलाकों में भी काफी प्रसिद्ध है। आप यहां नवरात्रि के दौरान माता के दर्शन के लिए आ सकते हैं।

चौसठ योगिनी मंदिर

चौसठ योगिनी मंदिर मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट में स्थित है और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां मां दुर्गा के साथ 64 योगिनियां निवास करती हैं। पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने के कारण यह मंदिर भक्तों और पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। नवरात्रि के दिनों में यहां हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर सुबह 7 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ