---विज्ञापन---

Raisins Benefits: 30 दिनों तक रोजाना खाली पेट खा लें 6 किशमिश, फिर देखें कमाल!

Raisin Benefit: किशमिश पौष्टिक तत्वों का भंडार होती हैं। इसे रोज खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। खाली पेट किशमिश खाने से आप कई समस्याओं में राहत पा सकते हैं। जानिए रोजाना खाली पेट 6 किशमिश खाने से क्या होगा?

---खबर नीचे जारी है---

Raisin Benefit: किशमिश पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी, आयरन का बढ़िया सोर्स है। इनमें कैल्शियम की मात्रा भी काफी हाई होती है। रोजाना किशमिश खाने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। किशमिश खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। किशमिश विटामिन-सी का भी बढ़िया सोर्स है। एक्सपर्ट्स रोजाना खाली पेट 6 किशमिश खाने की सलाह देते हैं। जानिए 30 दिन लगातार ऐसा करने से क्या लाभ मिलते हैं।

खाली पेट किशमिश खाने के 7 फायदे

पाचन तंत्र सुधारे

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होती रहती हैं, उन्हें रोज सुबह खाली पेट किशमिश खाना चाहिए। 6 किशमिश खाने से उनका बिगड़ा पाचन सही क्रिया करने लगेगा।

---खबर नीचे जारी है---

आंतों को स्वस्थ रखें

रोजाना खाली पेट किशमिश खाने से आंतों में जमा गंदगी साफ होती है। इससे अपच और गैस की समस्या भी नहीं होती है।

---खबर नीचे जारी है---
raisin benefits

raisin benefits

बूस्ट इम्युनिटी

किशमिश विटामिन-सी का बढ़िया सोर्स है। इसे खाली पेट खाने से शरीर में विटामिन-सी की पूर्ति होती है। इसके सेवन से इम्युनिटी भी मजबूत होती है। इम्युनिटी हमें रोगों से लड़ने में मदद करती है।

---खबर नीचे जारी है---

एनीमिया

किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है। इसलिए किशमिश को खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। रोजाना खाली पेट 1 महीने किशमिश खाएंगे तो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ जाएगा।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

अगर आपको दांतों से जुड़ी कोई समस्या रहती है तो खाली पेट किशमिश खाना शुरू कर दें। किशमिश मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होती हैं। साथ ही कैल्शियम सोर्स होने की वजह से मसूड़ों को भी मजबूत बनाती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Curry Leaves Uses: सिर्फ पकवानों में नहीं, सफाई में भी बड़ा फायदेमंद है करी पत्ता

महिलाओं के लिए लाभदायक

जिन महिलाओं को पीरियड्स में खून के थक्के बनने की समस्या होती है, उन्हें भी खाली पेट किशमिश खानी चाहिए। किशमिश खाने से पीसीओएस (PCOS), पीरियड पेन, मूड स्विंग्स और बीपी की समस्या में भी सुधार होता है।

---खबर नीचे जारी है---

मजबूत हड्डियां

किशमिश फाइबर और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। रोजाना खाली पेट किशमिश खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

किशमिश खाने का सही तरीका क्या है?

आप किशमिश को रोज सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसके लिए आपको रात में ही एक गिलास पानी में 6 किशमिश भिगोकर रखने होंगे। अगले दिन सुबह खाली पेट इन्हें खा लें और पानी भी पी लें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- एक दिन में ही उखाड़ दिए 23 दांत, 12 नए दिए लगा; फिर शख्स की हार्ट अटैक से हुई मौत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 12, 2024 12:24 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola