हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ragi uttapam: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं रागी उत्तपम, जानिए आसान रेसिपी

विज्ञापन

Ragi Uttapam Recipe: सर्दियों में रागी का आटा काफी लोग खाना पसंद करते हैं। इसकी तासीर गर्म होने के कारण गर्मियों में इसका सेवन कम किया जाता है, जबकि सर्दियों (Winter Recipe) में ये रोजाना खाया जा सकता है। आपने रागी के आटे का इस्तेमाल शायद कई तरह से किया भी हो।

आमतौर पर लोग इसकी रोटी खाते हैं। हालांकि, आज हम आपके लिए रागी से बनने वाली एक खास रेसिपी (Ragi Recipe) लाएं हैं जिसे नाश्ते, लंच या डिनर किसी भी समय अपनाया जा सकता है। आपको रागी उत्तपम की रेसिपी बनाने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगता है। आइए दो रागी उत्तपम तैयार होने की रेसिपी बताते हैं।

Ginger Carrot Soup: सर्दी-जुकाम और खांसी से हैं परेशान? तो इस सूप से पाएं राहत, जानिए बनानें की आसान रेसिपी

विज्ञापन

Ragi Uttapam Recipe Ingredients in Hindi

  • 1/3 कप रागी का आटा
  •  1/4 कप गाजर
  • 1 छोटा चम्मच सोया के पत्ते
  • 1/4 कप टमाटर
  • 1/4 कप प्याज
  • 1 छोटा चम्मच घी

Christmas Cake Recipe: घर में बनाए ड्राई फ्रूट क्रिसमस केक बिना अंडे के ,सब करेंगे तारीफ, जानें यहां ये आसान रेसिपी

Ragi Uttapam Recipe in Hindi

एक बड़ी थाल या परात में रागी का आटा (Ragi flour) लेकर पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर बना लें। इसमें आपको थोड़ा सा नमक और 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर भी मिलाना है। इस तरह से रागी आटा का एक पेस्ट तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

अब गैस पर तवा गरम करें। अब कटोरी की मदद से या बड़े चम्मच से तवे पर बैटर को मोटे डोसा की तरह डालें और एक तरफ सुनहरा होने तक सेंक लें। इसके बाद आपको बैटर के ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, गाजर और सोया के पत्ते छिड़ने हैं। पूरी चरह से डोसा पर समान रूप से फैला दें। सब्जियों को पकाने के लिए ऊपर से ढक दें।

अब प्लेट हटाकर सब्जियों पर घी छिड़कें। इसके बाद दूसरी तरफ सेंकने के लिए पलट दें। जब दोनों तरफ से इसका रंग सुनहरा हो जाए और लगे कि पक गया है, तो पैन से उतार लें। इसे आप नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ गरमागरम परोस सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola