Healthy Soup For Diet: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही खानपान का भी बहुत ध्यान रखते हैं और हेल्दी डाइट को फॉलो करते हैं,जिसके चलते बॉडी को कुछ जरूरी पोषण मिल पाते हैं। अगर आप भी वही टमाटर, लौकी का सूप पी-पीकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं,
तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं रागी सूप की रेसिपी के बारे में, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आप चाहें तो इसका सेवन वेट लॉस में भी कर सकते हैं।
रागी सूप के लिए सामग्री:
- प्याज – 1
- शिमला मिर्च – 1
- फली
- गाजर
- पत्ता गोभी
- मटर
- भुट्टा
- 3–4 चम्मच रागी का आटा
- घी – 1 चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- 1/2 कप पनीर या टोफू
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर
- नींबू का रस
- धनिया पत्ती
ये भी पढ़ें-Homemade Tomato Ketchup: टोमेटो केचप घर पर बनाएं, वो भी बिना केमिकल के- एक्सपर्ट में जानें आसान तरीका
रागी सूप बनाने की विधि
एक्सपर्ट के अनुसार इस रागी सूप को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े से बाउल में सब्जियों को धोकर अच्छे से छोटा-छोटा काट लें। इसके बाद इन सब्जियों को एक पैन में हल्के से घी में, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूनें। फिर इसमें सारी सब्जियां डालें और थोड़ी देर के लिए पकाएं। पकने के बाद स्वादानुसार नमक डालें। जब सब्जियां सॉफ्ट हो जाएं, तो एक कटोरी में रागी का आटा लें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर पतला बैटर बना लें। ध्यान रखें कि आटा अच्छे से घुल जाए।
अब सब्जियों में थोड़ा सा पानी डालें और उसमें यह रागी का पेस्ट डाल दें। इसे अच्छे से उबालें। जब सूप तैयार हो जाए, तो ऊपर से काली मिर्च पाउडर, पनीर के टुकड़े और धनिया पत्ती डाल दें।
बस, इस तरह एक्सपर्ट का बताया हुआ रागी सूप तैयार हो जाएगा, जिसे आप खुद भी खा सकते हैं और परिवार वालों को भी इसका स्वाद चखा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Natural Toothpaste at Home: नेचुरल टूथपेस्ट जो न सिर्फ दांतों को साफ करता है, बल्कि मसूड़ों को भी बनाए मजबूत
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
13 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
17 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
21 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
23 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines