Ragi Momos Recipe: मोमोज खाने में स्वादिष्ट तो खूब लगते हैं लेकिन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. खासकर अगर मैदे से बने मोमोज आयदिन खाए जाएं तो यह मोटापे का कारण बनते हैं और इनसे पेट की दिक्कतें भी हो सकती हैं. ऐसे में बाजार से मैदे वाले मोमोज खरीदने के बजाय घर पर ही रागी मोमोज बना सकते हैं. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बताया है कि किस तरह घर पर ही मेघालय के स्पेशल रागी मोमोज तैयार किए जा सकते हैं. यहां जानिए रागी मोमोज बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी.
यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
रागी मोमोद बनाने की सामग्री
रागी – एक कप
मैदा – आधा कप
बेकिंग पाउडर – एक चौथाई चम्मच
बारीक कटा प्याज – आधा कप
काली मिर्च का पाउडर – एक चौथाई चम्मच
तेल – एक चम्मच
लहसुन का पेस्ट – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पत्तागोभी, गाजर और बींस – एक कप
लहसुन की कलियां – 6
लाल मिर्च – 2
नींबू का रस – 2 चम्मच
रागी मोमोज बनाने की रेसिपी
- एक पैन लेकर आंच पर चढ़ाएं और उसमें एक चम्मच तेल डाल दें.
- इसके बाद पैन में लहसुन का पेस्ट और कटे हुए प्याज डालकर फ्राई कर लें.
- अब सब्जियों को साफ करके ग्रेट कर लें और सभी सब्जियों को पैन में डालकर ऊपर से काली मिर्च का पाउडर और नमक डाल दें.
- 10 मिनट के लिए पैन में सब्जियों को पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
- मोमोज बनाने के लिए रागी और मैदा को मिलाकर उसमें बेकिंग सोडा और नमक डालें और फिर आटा गूंथ लें.
- इस गुंथे हुए आंटे की छोटी लोई बनाएं और बेल लें.
- बेले गए आटे के बीच में मोमो की फिलिंग भरें और फिर किनारों को मोड़कर बंद कर लें.
- इसके बाद इन डंपलिंग्स को 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें.
- बस तैयार हैं आपके टेस्टी रागी मोमोज. इन्हें टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें.
रागी मोमोज हेल्दी क्यों होते हैं
रागी के मोमोज हेल्दी इसलिए होते हैं क्योंकि इन्हें बनाने में रिफाइंड फ्लार यानी मैदा का इस्तेमाल नहीं होता है बल्कि इन्हें फिंगर मिलेट से बनाया जाता है. रागी पाचन के लिए अच्छा होता है, यह फाइबर से भरपूर होने के चलते वेट मैनेजमेंट में मदद करता है और ग्लूटन फ्री होने के चलते ग्लूटन सेंसिटिव लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है.
यह भी पढ़ें – स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
16 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
17 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines