Radha Ashtami Kirtan Ideas: आज यानी राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। ऐसे बहुत से भक्त हैं जो इस दिन का काफी इंतज़ार करते हैं ताकि लाड़ली जी का जन्मोत्सव जोरदार और उत्साह से मना सकें। इसके साथ ही कुछ तो ऐसे हैं जो अपने घर में आज के दिन कीर्तन का आयोजन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी 5 चीजें हैं जिन्हें आप अपनाकर अपनी लाड़ली जी के कीर्तन में चार चांद लगा सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कुछ चीजों के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं और कीर्तन को भव्य रूप से कर सकते हैं।
गोपी डॉट्स बनाएं
अगर आप अपने घर में राधा अष्टमी के दिन कीर्तन कर रहे हैं, तो आने वाली महिलाओं के माथे पर गोपी डॉट्स को जरूर सजाएं। यह काफी सुंदर लगता है, साथ ही आपके कीर्तन में रौनक भी बढ़ा देगा। इसके साथ ही यह आजकल काफी ट्रेंडिंग में भी है, जिसे आप अपना सकते हैं।
गोपी चंदन तिलक
आपके पास अगर कम समय है और कीर्तन में बहुत से लोग आ गए हैं, तो आप सभी को गोपी तिलक भी लगा सकती हैं। यह काफी सुंदर लगता है और आसानी से लगाया जा सकता है। इसके साथ ही गोपी चंदन से धार्मिक लुक भी आता है।
ये भी पढ़ें- Radha Ashtami Dress For Girls: क्यों न इस राधा अष्टमी पर अपनी बेटी को सजाएं इन प्यारे लहंगों में?
नीले वस्त्र धारण करें
ऐसा माना जाता है कि राधा रानी को नीला रंग बहुत पसंद है। तो आप चाहें तो सभी को नीले वस्त्र धारण करने के लिए कह सकते हैं। यह आपके कीर्तन में चार चांद लगा देगा और राधा रानी की कृपा भी प्राप्त होगी।
गुलाल का करें इस्तेमाल
ऐसा माना जाता है कि होली का पर्व राधा रानी को बहुत प्रिय है। अगर आप चाहें, तो आज के दिन कीर्तन के बाद सभी को हल्का गुलाल लगा सकते हैं। यह एक उत्सवपूर्ण माहौल बनाएगा।
अर्बी का भोग लगा सकते हैं
कहा जाता है कि राधा रानी को अर्बी बहुत प्रिय है। आप अपने कीर्तन से पहले राधा रानी को मालपुए, अर्बी और पान का भोग लगा सकते हैं। इससे राधा रानी प्रसन्न होंगी।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines