Radha Ashtami Rangoli Designs: राधा अष्टमी पर मंदिर और घर को दें दिव्य रूप, ये 4 रंगोली डिजाइन बना देंगे सबको मंत्रमुग्ध

Radha Ashtami Rangoli Designs: आज राधा अष्टमी का पावन दिन है और अगर आप भी राधा रानी के जन्मदिन पर अपने घर या मंदिर में रंगोली बनाने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सी डिजाइन बनाएं, तो आइए जानते हैं कुछ लेटेस्ट रंगोली डिजाइन के बारे में, जिन्हें आप अपना सकते हैं।

Radha Ashtami Rangoli Designs: राधा अष्टमी पर मंदिर और घर को दें दिव्य रूप, ये 4 रंगोली डिजाइन बना देंगे सबको मंत्रमुग्ध

Radha Ashtami Rangoli Designs: राधा अष्टमी यानी राधा रानी का पावन दिन। इस दिन का सभी भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिलती है। लोग राधा रानी के लिए भोग, कपड़े, सजावट की सामग्री और तोरण आदि खरीदते हैं। बहुत से लोग इस दिन अपने घर या मंदिर को सुंदर रंगोली से सजाते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और इस शुभ अवसर पर सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग और लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स, जिन्हें आप इस राधा अष्टमी पर ट्राय कर सकते हैं।

विज्ञापन

फूलों की रंगोली

आप चाहें तो मंदिर या घर के आंगन में फूलों की रंगोली बना सकते हैं। यह देखने में बेहद सुंदर लगती है और खुबसूरती से भर देती है। इसमें आप गेंदे, गुलाब, और हरे पत्तों का भी उपयोग कर सकते हैं, जिससे आपकी रंगोली की शोभा और भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

कलर की रंगोली

अगर आप रंगों से खेलने के शौकीन हैं तो रंग-बिरंगे कलर्स से फूलों की डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं। इसमें आप रंगों के साथ-साथ असली फूलों का टच भी दे सकते हैं, जिससे रंगोली काफी ज्यादा सुंदर दिखाई देगी।

विज्ञापन

मोर डिजाइन की रंगोली

मोर डिजाइन की रंगोली हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती है। इसको आप चॉक से आउटलाइन बनाकर कलर से भर सकते हैं। यह डिजाइन खासकर राधा-कृष्ण से जुड़ी थीम के लिए बहुत ही सुंदर लगती है।

बॉर्डर वाली रंगोली

अगर आपके पास समय कम है तो आप बॉर्डर डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं। इसमें आप केवल किनारों पर सुंदर पैटर्न बना सकते हैं और बीच में दीये या फूल सजाकर आकर्षक लुक दे सकते हैं।यह डिजाइन कम समय में ज्यादा सुंदरता लाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ