हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Radha Ashtami 2024: राधा रानी के इन 5 मंदिरों में एकबार जरूर जाएं, दर्शन करते ही खुल जाएगी किस्मत

Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी 11 सितंबर को मनाई जाने वाली है। इस मौके पर आइए हम आपको भारत में राधा रानी के सबसे प्रसिद्ध 5 मंदिरों के बारे में बताते हैं, जहां आप भी दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Radha Ashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार राधा अष्टमी 11 सितंबर के दिन पड़ रही है। अगर आप इस साल राधा अष्टमी के मौके पर राधा रानी के दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं तो इन प्रसिद्ध मंदिरों में जाना न भूलें। यहां दर्शन करके आपका मन एकदम प्रसन्न हो जाएगा।

इन 5 मंदिरों में जरूर दर्शन करें

बरसाना का लाडली जी मंदिर

राधा रानी का सबसे मशहूर मंदिर बरसाना में है। राधा रानी के इस मंदिर को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यह मंदिर राधा रानी के महल के नाम से भी प्रचलित है। इसका नाम लाडली जी का मंदिर है। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें- स्वर्ग लोक से मनुष्य योनि… देवी राधा को इस कारण मिला श्राप, जानें कथा

विज्ञापन

प्रेम मंदिर

वृंदावन की छांव में बना यह मंदिर कलाकृति का अद्भुत नजारा है। यह मंदिर राधा रानी के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह ट्रस्ट द्वारा बनाया गया मंदिर है। इस मंदिर में सतरंगी रोशनी वाला कार्यक्रम लोगों का मन मोह लेती है। यहां मंदिर प्रांगण में देवी-देवताओं की खूबसूरत मूर्तियां लगाई गई हैं।

Radha Rani Temple

विज्ञापन

राधावल्लभ जी मंदिर

श्री राधावल्लभ जी मंदिर वृंदावन के मथुरा में है। इस मंदिर की खासियत काफी अलग है। यहां राधा रानी की कोई मूर्ति मौजूद नहीं है, मगर फिर भी उनकी उपस्थिति की भावना देने के लिए श्रीकृष्ण के बगल में एक मुकुट को रखा गया है। इस मंदिर की सबसे बड़ी मान्यता है कि कहा जाता है, इस मंदिर के दर्शन अपनी मर्जी से नहीं होते हैं। जब तक भगवान वल्लभ जी नहीं चाहेंगे तब तक कोई दर्शन नहीं कर सकता है।

गोविंद देवजी मंदिर

यह मंदिर जयपुर में स्थित है। इसे राजस्थान के प्रसिद्ध हिन्दू धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। राधा अष्टमी के अवसर पर आप यहां भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां जन्माष्टमी पर भी भक्तों की भीड़ लगी होती है। गोविंद देवजी के मंदिर की खासियत है कि इसे शिखर वाला मंदिर कहा जाता है, मगर यहां भी शिखर नहीं है।

विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर

यह मंदिर देश ही नहीं, विदेशों में भी काफी मशहूर मंदिर है। यहां की खासियत है कि इस मंदिर में ईश्वर से नजरे मिल जाए तो किस्मत खुल जाती है। कहा जाता है कि इस प्रसिद्ध मंदिर में राधा-कृष्ण के प्राणों का वास है। इस मंदिर में बार-बार भगवान की मूर्तियों को पर्दा करके रखा जाता है।

 

ये भी पढ़ें- राधा अष्टमी पर जानें राधा रानी की पूजा करने की विधि

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola