Radha Ashtami 2024: राधा रानी को लगाएं मालपुआ का भोग, जानें मिनटों में बनाने की विधि

Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी पर राधा रानी को मालपुए का भोग लगाया जाता है। यह व्यंजन उनके पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। अगर आपको भी इसे घर पर बनाना है, तो यहां दी गई सिंपल रेसिपी को जल्दी से नोट कर लें। यहां हम आपको सभी सामग्रियों के साथ सरल तरीका बता रहे हैं।

Radha Ashtami 2024 malpua recipe

Radha Ashtami 2024 malpua recipe

Radha Ashtami 2024: इस साल राधा अष्टमी 11 सितंबर को पड़ रही है। राधा अष्टमी की भी अपनी खास मान्यता है। कहते हैं, जो लोग जन्माष्टमी का उपवास रखते हैं, उन्हें राधा अष्टमी पर भी व्रत पालन करना होता है। राधा रानी को मालपुआ बहुत पसंद है। इस दिन पर उन्हें इस चीज का भोग जरूर लगता है। अगर आपको भी घर पर बनाकर राधा रानी को स्वादिष्ट मालपुए का भोग लगाना है तो ये रेसिपी आपके बड़े काम आने वाली है। चलिए जानते हैं कैसे बनता है मुलायम और स्वादिष्ट मालपुए।

विज्ञापन

सबसे पहले मालपुआ बनाने की सामग्रियां नोट कर लें।

  • 1 कप आटा या मैदा
  • 1 कप चीनी
  • 1 चौथाई कप सूजी
  • 2 कप दूध
  • 1 कप पानी
  • आधा कप मलाई
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • कटे हुए मेवे
  • केसर

ये भी पढ़ें- राधा अष्टमी पर जानें राधा रानी की पूजा करने की विधि

विज्ञापन

मालपुआ बनाने की विधि

स्टेप-1

सबसे पहले आटा, सूजी और मैदे को बराबर मात्रा में मिलाकर, उसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर चलाते हुए एक बैटर तैयार कर लें। यह बैटर ज्यादा मोटा या ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। जब यह एक चिकने पेस्ट जैसा बन जाए तो ये बनाने के लिए तैयार है।

स्टेप-2

अब आटा में मलाई डालकर इसे अच्छे से मिक्स होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद मालपुए के लिए चाशनी बनाने की तैयारी कर लेते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी और 1 कप चीनी डालकर पकाना शुरू कर दें। खुशबू के लिए इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें। लास्ट में केसर डालकर अच्छे से मिक्स करके 2 मिनट और पका लें। केसर से रंग और स्वाद दोनों बढ़िया आएगा।

विज्ञापन
malpua recipe

malpua recipe

स्टेप-3

अब एक नॉनस्टिक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। पैन में घी डालकर गर्म करें, इसके बाद इसमें तैयार किए गए बैटर से छोटी-छोटी पूरी के आकार में मालपुए बनाएं। इसे डालने के लिए एक गोल गहरा या कटोरी की मदद लें। उसमें बैटर भरकर तेल में डालें, इस तरीके से एकदम गोल-गोल पूरियों जैसे मालपुए बनकर तैयार हो जाएंगे। जब मालपुए नीचे से पक जाएं, तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी फ्राई कर लें। मालपुआ को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक पकाएं। कढ़ाई से बाहर निकालकर एक प्लेट में रख लें। थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे चाशनी में डालकर भीगने दें। मालपुए को हल्की आंच पर ही पकाना चाहिए और कभी भी सीधे तेल से निकालकर चाशनी में नहीं डालना चाहिए।

विज्ञापन

स्टेप-4

सर्व करने के लिए एक प्लेट पर गुलाब की पंखुड़ियों को तोड़-तोड़कर प्लेट पर डालें। उसके बाद एक-एक कर मालपुए रखें, इन पर ऊपर से कटे हुए नट्स जैसे पिस्ता और बादाम डालकर सर्व करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ