Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी का पर्व इस साल 10 सितंबर को है। राधा अष्टमी की भी जनमाष्टमी की तरह खास मान्यता है। इस दिन लोग व्रत पालन भी करते हैं। कहते हैं जो लोग जनमाष्टमी का व्रत रखते हैं, उन्हें राधा अष्टमी का व्रत भी रखना होता है। इस दिन को राधा रानी के जन्म उत्सव की तरह मनाया जाता है। राधा अष्टमी का व्रत रखने से भगवान कृष्ण भी खुश होते हैं और मनवांछित फल देते हैं। राधा अष्टमी पर राधा रानी की पसंद के पकवान बनाएं जाते हैं। इन पकवानों में सबसे प्रमुख दही अरबी की सब्जी है। यह व्यंजन राधा रानी का प्रिय है, इस दिन इस सब्जी का भोग उन्हें जरूर लगाया जाता है। बांके बिहारी मंदिर, बरसाना और वृंदावन से लेकर हर प्रमुख स्थलों पर राधा रानी को दही अरबी का भोग लगाया जाता है। आप भी इसे बनाकर राधा रानी को इसका भोग लगाएं, मिलेगा फल।
दही अरबी बनाने की रेसिपी के लिए इन सामग्रियों की जरूरत होगी:
- 350 ग्राम अरबी
- 1/2 कप ताजा दही
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच सौंठ पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 चुटकी लौंग का पाउडर
- 1 चुटकी हींग पाउडर
- 1 कप देसी घी
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- हरा धनिया
- अदरक
- हरी मिर्च
दही अरबी की विधि:
सबसे पहले अरबियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसमें से सारी धूल-मिट्टी को अच्छे से निकाल लें। अब धूली हुई अरबियों को लंबा-लंबा फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट लें। इसके बाद एक कढ़ाई में देसी घी को गर्म करें। घी गर्म होने के बाद कटी हुई अरबियों को इसमें डालकर डीप फ्राई कर लें। फ्राई करते समय आंच को मध्यम ही रखें, ज्यादा तेज करने से अरबी ऊपर से जली हुई और अंदर से कच्ची रह जाएंगी। कम आंच पर पकाने से अरबियों में घी भर जाता है। अरबी को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक तलना है, इसके बाद इसे तेल से बाहर निकाल लें।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: 10 दिन बप्पा को चढ़ाए 10 अलग-अलग प्रकार के मोदक, जानें रेसिपी
मसाले की तैयारी करें:
दही अरबी के लिए अदरक, हरी मिर्च और हरे धनिए का मसाला तैयार किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले आपको इन तीनों चीजों को बारीक-बारिक काटना होगा। आप चाहें तो एक दरदरा पेस्ट भी तैयार कर सकते हैं। पेस्ट की मदद से बनाई गई सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।
radha rani
सब्जी बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:
सबसे पहले एक कढ़ाई में देसी घी गर्म कर लें। इसके बाद इसमें हींग और अजवाइन डालकर थोड़ा चटकने दें। इसके बाद अदरक-धनिए वाला पेस्ट डालकर पकाएं। दही को फेटकर इसमें मिलाएं। ध्यान रहे, बिना फेंटा हुआ दही डालने से ये फट सकता है। दही डालते ही आपको इसे चलाते रहना है। अब इसमें नमक और बाकी मसाले मिला लें। इसे 2-3 मिनट तक चलाते-चलाते पकाएं। इसके बाद अरबी डालकर अच्छे से मिला लें। अब गैस को हल्का करके पकाएं। बीच-बीच में सब्जी को घुमा-घुमाकर चेक करें कि कहीं ये चिपक तो नहीं रही है। जब सब्जी में घी निकलने लगे तो समझ जाएं कि ये तैयार है। आप इसे अपने हिसाब से हल्का या ज्यादा सुखा सकते हैं। राधा रानी को भोग लगाने के बाद इसे स्टार्टर की तरह या पूरी के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: बहुत खा लिए मोदक, इस गणेश चतुर्थी घर पर बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल पूरन पोली
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
10 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
15 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
17 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
21 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines