Radha Ashtami 2024: राधा रानी को लगाएं उनकी मनपसंद दही अरबी का भोग, जानें रेसिपी

Radha Ashtami 2024: जनमाष्टमी की ही तरह राधा अष्टमी की भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो लोग जनमाष्टमी का उपवास करते हैं, उन्हें राधा अष्टमी का भी व्रत रखना होता है। तभी जनमाष्टमी का उपवास भी सफल और पूरा माना जाता है। राधा अष्टमी पर राधा रानी को दही अरबी का भोग लगाया जाता है। जानिए इसकी पूरी रेसिपी।

Dahi Arbi Recipe

Dahi Arbi Recipe

Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी का पर्व इस साल 10 सितंबर को है। राधा अष्टमी की भी जनमाष्टमी की तरह खास मान्यता है। इस दिन लोग व्रत पालन भी करते हैं। कहते हैं जो लोग जनमाष्टमी का व्रत रखते हैं, उन्हें राधा अष्टमी का व्रत भी रखना होता है। इस दिन को राधा रानी के जन्म उत्सव की तरह मनाया जाता है। राधा अष्टमी का व्रत रखने से भगवान कृष्ण भी खुश होते हैं और मनवांछित फल देते हैं। राधा अष्टमी पर राधा रानी की पसंद के पकवान बनाएं जाते हैं। इन पकवानों में सबसे प्रमुख दही अरबी की सब्जी है। यह व्यंजन राधा रानी का प्रिय है, इस दिन इस सब्जी का भोग उन्हें जरूर लगाया जाता है। बांके बिहारी मंदिर, बरसाना और वृंदावन से लेकर हर प्रमुख स्थलों पर राधा रानी को दही अरबी का भोग लगाया जाता है। आप भी इसे बनाकर राधा रानी को इसका भोग लगाएं, मिलेगा फल।

दही अरबी बनाने की रेसिपी के लिए इन सामग्रियों की जरूरत होगी:

  • 350 ग्राम अरबी
  • 1/2 कप ताजा दही
  • 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच सौंठ पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 चुटकी लौंग का पाउडर
  • 1 चुटकी हींग पाउडर
  • 1 कप देसी घी
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • हरा धनिया
  • अदरक
  • हरी मिर्च

दही अरबी की विधि:

सबसे पहले अरबियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसमें से सारी धूल-मिट्टी को अच्छे से निकाल लें। अब धूली हुई अरबियों को लंबा-लंबा फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट लें। इसके बाद एक कढ़ाई में देसी घी को गर्म करें। घी गर्म होने के बाद कटी हुई अरबियों को इसमें डालकर डीप फ्राई कर लें। फ्राई करते समय आंच को मध्यम ही रखें, ज्यादा तेज करने से अरबी ऊपर से जली हुई और अंदर से कच्ची रह जाएंगी। कम आंच पर पकाने से अरबियों में घी भर जाता है। अरबी को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक तलना है, इसके बाद इसे तेल से बाहर निकाल लें।

मसाले की तैयारी करें:

दही अरबी के लिए अदरक, हरी मिर्च और हरे धनिए का मसाला तैयार किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले आपको इन तीनों चीजों को बारीक-बारिक काटना होगा। आप चाहें तो एक दरदरा पेस्ट भी तैयार कर सकते हैं। पेस्ट की मदद से बनाई गई सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।

radha rani

radha rani

सब्जी बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:

सबसे पहले एक कढ़ाई में देसी घी गर्म कर लें। इसके बाद इसमें हींग और अजवाइन डालकर थोड़ा चटकने दें। इसके बाद अदरक-धनिए वाला पेस्ट डालकर पकाएं। दही को फेटकर इसमें मिलाएं। ध्यान रहे, बिना फेंटा हुआ दही डालने से ये फट सकता है। दही डालते ही आपको इसे चलाते रहना है। अब इसमें नमक और बाकी मसाले मिला लें। इसे 2-3 मिनट तक चलाते-चलाते पकाएं। इसके बाद अरबी डालकर अच्छे से मिला लें। अब गैस को हल्का करके पकाएं। बीच-बीच में सब्जी को घुमा-घुमाकर चेक करें कि कहीं ये चिपक तो नहीं रही है। जब सब्जी में घी निकलने लगे तो समझ जाएं कि ये तैयार है। आप इसे अपने हिसाब से हल्का या ज्यादा सुखा सकते हैं। राधा रानी को भोग लगाने के बाद इसे स्टार्टर की तरह या पूरी के साथ सर्व करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ