Rabri Kheer Recipe: होली का त्योहार आ रहा है और हर घर में कुछ ना कुछ मीठा जरूर बनता है। अगर आप भी होली के त्योहार पर कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती हैं।
मीठा खाने के शौकिनों के लिए आज हम रबड़ी खीर की स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। साथ ही अपने परिवार और मेहमानों को इसका लुत्फ दे सकते हैं।
और पढ़िए –Moong Dal Halwa Recipe: होली पर बनाएं हलवाई जैसा ‘मूंग दाल का हलवा’, ये है सही और आसान तरीका
रबड़ी खीर बनाने की साम्रगी
चावल- 1/4 कप, दूध – 2 लीटर, चीनी – 1/2 कप, देसी घी – 1 टेबलस्पून, काजू – 10-12 पीस, बादाम – 10-12 पीस, पिस्ता – 10-12 पीस, इलायची – 1/4 टीस्पून
ये है रबड़ी खीर बनाने की आसान रेसिपी
रबड़ी खीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कड़ाही लेनी हैं। इसमें एक लीटर दूध डालकर इसे धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। इसके बाद जबतक दूध गरम होगा तो आप चावल को धोकर कम से कम आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप जब दूध में उबाल आ जाएं, तो इसमें जो मलाई आई है, उसे कड़ाही के किनारे चिपकाते जाएं और जब तक दूध आधा न हो जाएं, तब तक जो मलाई किनारे पर इकट्ठा की है, उसे दूध में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इस रबड़ी को एक बॉउल में रख दें।
फिर एक दूसरी कड़ाही लेकर उसमें 1 टेबलस्पून देसी घी डालकर गर्म कर लें। जब घी पिघल जाएं, तो उसमें काजू और बादाम डालकर अच्छे से रोस् कर लें। इसके बाद इसे भी एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा कर छोटे-छोटे पीस काटें।
इसके बाद एक कड़ाही में बचा हुआ एक लीटर दूध डालकर उबाल लें और जब यह उबल जाएं, तो इसमें भिगोए हुए चावल को दरदरा पीसकर डाल दें। इसके बाद इसे चलाते हुए पका लें।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीज…सोते-सोते गायब होंगे मुंहासे और धब्बे, आएगा सुपर निखार
साथ ही इसमें 3 से 4 मिनट बाद काजू और बादाम डाल लें और फिर चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिला लें। इसके बाद इसे ठीक से पका लें और गैस बंद कर दें। अब आपकी टेस्टी रबड़ी खीर बनकर तैयार हो गई है, इसे सर्व करें और सबको खिलाएं।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
2 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
4 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
22 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines