Quinoa Upma Recipe: ग्लूटेन फ्री डाइट अपना रहे हैं या फिर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं? तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसके लिए भी आपके पास एक से बढ़कर एक टेस्टी व्यंजन हैं। अगर शाकाहारी व्यंजनों में कुछ हेल्दी ढूंढ़ रहे हैं तो आप क्विनोआ उपमा भी ट्राई कर सकते हैं।
कई सारी सब्जियों के साथ बनाया जाने वाला क्विनोआ उपमा हेल्दी होने के साथ आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने के काम आ सकता है। आप इसे ब्रेकफास्ट या ब्रेच टाइम में खा सकते हैं। आइए इसे टेस्टी क्विनोआ उपमा की आसान रेसिपी जानते हैं।
Quinoa Upma Recipe Ingredients in Hindi
- ½ कप क्विनोआ
- ½ छोटी चम्मच राई
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- ½ छोटा चम्मच उड़द की दाल
- ½ छोटा चम्मच मूंग दाल (पीली मूंग दाल)
- तेल (जरूरतानुसार)
- ½ छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
- 1 छोटा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
- 1 सूखी लाल मिर्च
- ⅓ कप बारीक कटा प्याज
- 7 से 8 करी पत्ते
- ⅓ कप बारीक कटी हुई गाजर
- ¼ कप बारीक कटी फ्रेंच बीन्स
- ⅓ कप फ्रोजन मटर
Quinoa Upma Recipe in Hindi
- सबसे पहले एक महीन जाली वाली छलनी में ½ कप क्विनोआ को डालकर अच्छी तरह से धो लें।
- दूसरी ओर गैस पर एक पैन गर्म होने के लिए रखें, इसमें तेल गर्म कर लें।
- अब इसमें ½ छोटी चम्मच राई डालकर चटकने के लिए छोड़ें।
- इसके बाद ½ छोटा चम्मच जीरा और ½ छोटा चम्मच उड़द की दाल डालें।
- इसके बाद ½ छोटा चम्मच पीली मूंग दाल डालकर धीमी आंच पर लाल होने तक पकाएं।
- अब इसमें बारीक कटा अदरक, कटी हुई हरी मिर्च, बीज निकालकर 1 सूखी लाल मिर्च तोड़कर डालें।
- इसके बाद ⅓ कप बारीक कटा प्याज और 7 से 8 करी पत्ते डालकर भूनें जब तक प्याज पारदर्शी ना हो जाए।
- इसमें अब सब्जियां डालें आप गाजर, फ्रेंच बीन्स, मटर समेत अपनी पसंदीदा सब्जियां डाल सकते हैं।
- कुछ देर तक सब्जियों को पकने तक भूनें।
- इसके बाद क्विनोआ को भी इसमें मिक्स करके दो मिनट तक भूनें।
- ½ कप क्विनोआ के लिए आपको 1 कप पानी डालना होगा।
- सभी को मिक्स करके थोड़ी देर पका लें। इस तरह से क्विनोआ उपमा बनकर तैयार हो जाएगा।
संबंधित खबरें
इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
19 mins agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 hr ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
13 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
21 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
21 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
22 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
23 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines