Quinoa Cutlet Recipe: वजन कम करने के चक्कर में कई लोगों खाना बंद या अपना सुबह का नाश्ता करना ही बंद कर देते हैं। हालांकि, ऐसे कई सर्वे में देखा जा चुका है कि ब्रेकफास्ट को स्कीप करना सेहत और वजन कम करने दोनों के लिए सही साबित नहीं होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है।
नाश्ता न करने से भी पेट फूल सकता है और आप लंच या डिनर में बहुत ज्यादा खा सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए आसान सी ब्रेकफास्ट रेसिपी (Breakfast Recipe for Weight Loss) लेकर आए हैं जिसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और आपका वजन कम भी हो सकेगा।
दरअसल, आज हम आपके लिए क्विनोआ की एक आसान ब्रेकफास्ट रेसिपी लेकर आए हैं जोकि हाई-प्रोटीन रेसिपी में से एक है। अगर आप शाकाहारी हैं तो क्विनोआ कटलेट की रेसिपी (Quinoa Patties Vegetarian) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए क्विनोआ कटलेट रेसिपी की विधि जानते हैं।
और पढ़िए – Quinoa Cutlet: करना है वजन कम? क्विनोआ की ये रेसिपी है मदगगार, जानिए बनाने की विधि
Quinoa Cutlet Recipe Ingredients in Hindi
- 1 कप क्विनोआ
- 1/2 शिमला मिर्च
- 1/4 कप पत्ता गोभी
- 1 बड़ा प्याज
- 1/2 गाजर
- 1 छोटा चम्मच अमचूर
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
- 3 बड़ा चम्मच बेसन
- एक बड़ा चम्मच तेल
- आवश्यकतानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
और पढ़िए – Summer Destination: पहाड़ों और झीलों के बीच इस गर्मी करें छुट्टियों की छुट्टी, होगी बेहद सस्ती ट्रिप
Quinoa Cutlet Recipe Making Method in Hindi
- क्विनोआ को 30 मिनट के लिए भिगोने के लिए रख दें।
- इसके बाद भीगा क्विनोआ ब्लेंडर में डालकर गाढ़ा पेस्ट के तौर पर पीस लें।
- चाहें तो पीसने के लिए जरूरत होने पर 1-2 टेबल स्पून पानी डाल सकते हैं।
- क्विनोआ पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।
- बारीक कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, पत्ता गोभी और हरा धनिया डालें।
- इसमें बेसन, नमक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- गैस पर एक नॉन स्टिक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालें और गरम होने दें।
- पेस्ट से छोटी-छोटी टिक्की बनाकर तवे पर रखकर सेकें।
- दोनों तरफ से सुनहरा रंग होने तक पका लें।
- इस तरह से क्विनोआ का कटलेट तैयार हो जाएगा आप इसे गर्मा-गर्म सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines