हरियाली तीज पर चढ़ानी है डार्क मेहंदी तो जान लीजिए ये टिप्स, पिया का प्यार गहरे रंग से आएगा नजर

Hariyali Teej Mehendi: तीज पर मेहंदी का रंग फीका ना रहे और गहरा दिखे तो यहां जानिए किन तरीकों से मेहंदी का रंग गहरा रचता है. ये टिप्स आपके बेहद काम आएंगे.

Hariyali Teej Mehendi

तीज पर ऐसे रचेगी गहरी मेहंदी. Image Credit - AI

विज्ञापन

Hariyali Teej Mehendi: हरियाली तीज आते ही महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं और मेहंदी जरूर लगाती हैं क्योंकि मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा सा लगता है. आजकल मार्केट में काफी सुंदर-सुंदर मेहंदी के डिजाइन दिख जाते हैं. मेहंदी सुंदर तो बहुत लगती है लेकिन अगर इसका रंग ना चढ़े तो मजा नहीं आता. गहरी और डार्क मेहंदी देखने में तो खूबसूरत लगती ही है, साथ ही पिया के प्यार का प्रतीक भी होती है. यहां जानिए मेहंदी लगाने से पहले और बाद में किन बातों का ध्यान रखने पर मेहंदी गाढ़ी (Dark Mehendi) रचती है और कई दिनों तक गहरी बनी रहती है.

यह भी पढ़ें – हरियाली तीज की पूजा थाली लगेगी सबसे सुंदर, बस इन 7 चीजों से करें सजावट

विज्ञापन

मेहंदी की क्वालिटी चेक करें

बाजार में बिकने वाली हर मेहंदी की क्वालिटी एक जैसी नहीं होती है और न ही हर मेहंदी एक जैसा रिजल्ट देती है. आजकल मार्केट में इंस्टेंट मेहंदी वाली कोन भी काफी ट्रेंड में है जो जल्दी और गहरा रंग देने का दावा करती है, लेकिन उनका रंग फीका भी उतनी ही जल्दी पड़ जाता है. अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो, तो इसके लिए शुद्ध मेहंदी या कोई भी ऑर्गेनिक मेहंदी खरीदें.

मेहंदी लगाने से पहले हाथों पर न लगाएं ये चीजें

मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को एक बार अच्छी तरह साबुन से जरूर साफ कर लें, क्योंकि अगर आपके हाथों पर पहले से कोई तेल, क्रीम या लोशन लगा है तो मेहंदी का रंग त्वचा पर अच्छे से नहीं चढ़ेगा. इसी वजह से मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को साफ करके पूरी तरह सुखा लें.

विज्ञापन

मेहंदी को जल्दी सुखाने की गलती न करें

अक्सर लोग मेहंदी लगाने के बाद पंखे या फिर हैंड फैन की मदद से मेहंदी को जल्दी सुखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये बिल्कुल गलत है. मेहंदी को नेचुरली सूखने दें. मेहंदी का बेहतर रंग करीब 6 से 8 घंटों में या रातभर में आता है, इसलिए उसे पर्याप्त समय के लिए हाथों पर लगा रहने दें.

विज्ञापन

चीनी-नींबू का देसी नुस्खा आएगा काम

जब आपकी मेहंदी अच्छी तरह सूख जाए और परत छोड़ने लगे, तब चीनी और नींबू का घोल बनाकर उसे कॉटन पैड की मदद से हल्के हाथों से मेहंदी पर लगाएं. ऐसा करने से मेहंदी ज्यादा समय तक त्वचा पर चिपकी रहती है जिसकी वजह से रंग और भी गहरा आता है. ध्यान रहे कि आप बहुत ज्यादा घोल भी न लगाएं, इससे हाथ ज्यादा चिपचिपे भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

लौंग के धुएं से गहरा करें रंग

अगर आपको अपनी मेहंदी का गहरा रंग चाहिए, तो इसके लिए आप मेहंदी हटाने से पहले गर्म लौंग से निकलने वाली भाप और गर्माहट से मेहंदी की सिकाई करें. इससे मेहंदी का रंग गहरा होने के साथ-साथ वो ज्यादा दिनों तक हाथों पर लगी भी रहती है.

विज्ञापन

मेहंदी छुड़ाने के बाद भी रखें हाथों का ध्यान

मेहंदी हटाने के तुरंत बाद भी अपने हाथों पर पानी डालने से बचें. कोशिश करें कि मेहंदी लगाने के 24 घंटे बाद तक पानी का संपर्क कम रहे. मेहंदी लगाने के बाद स्क्रब और तेज केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से भी दूर रहें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ