What Will Get Rid Of Rats Overnight: किचन में चूहे सबसे ज्यादा परेशान करते हैं. ये ना सिर्फ अनाज और राशन को कुतरकर सामान को खोखला कर देते हैं, बल्कि कई बार पके हुए खाने को भी खराब कर देते हैं. इससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है और किचन हमेशा गंदा भी रहता है. हालांकि, चूहों से छुटकारा पाने (Home Remedies For Rats) के लिए तरह-तरह की दवाइयां डाली जाती हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से चूहे आ जाते हैं. ऐसे में चूहों को भगाने का देसी जुगाड़ ढूंढने की जरूरत है. एकदम सस्ता जुगाड़ हमारे पास है, जिसे अपनाने के लिए आपको सिर्फ 10 रुपये की जरूरत पड़ेगी. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे सिर्फ 10 रुपये में चूहों को भगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चों के सामने कभी नहीं करनी चाहिए ये 7 बातें, एक्ट्रेस ने बताया कम उम्र में ही स्ट्रेस लेने लगता है बच्चा
10 रुपये में चूहे भगाने का देसी जुगाड़ क्या है? | Rat Get Rid Of In Just 10 Rupees
चूहे को भगाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है. कहा जाता है कि चूहे प्याज की बदबू से दूर भागते हैं और वापस नहीं आते हैं. इसलिए आप 10 रुपये की प्याज खरीदकर इस्तेमाल करें. इसका इस्तेमाल दो तरह से किया जा सकता है, कैसे? आइए नीचे जानते हैं.
पहला तरीका
इसमें आपको प्याज का टुकड़ा इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए सबसे पहले प्याज के छिलके उतार लें और छोटे-छोटे हिस्से करें. इसके बाद किचन के अलग-अलग हिस्सों में रखें. इससे चूहे दूर नहीं आएंगे, लेकिन हर हफ्ते आपको प्याज बदलनी होगी.
दूसरा तरीका
इसमें आपको प्याज के रस का इस्तेमाल करना होगा. प्याज का रस निकालने के लिए आपको मिक्सर ग्राइंडर में प्याज डालनी होगी और 3 चम्मच पानी डालकर पीसना होगा. फिर एक कटोरी में रस निकालकर किचन के अलग-अलग हिस्सों में लगाएं.
इन बातों का रखें ध्यान
- इस नुस्खे को अपनाते वक्त आपको प्याज एकदम फ्रेश इस्तेमाल करनी होगी. पुरानी रखी प्याज का असर ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा.
- प्याज के रस का स्प्रे बनाकर तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको एक बोतल का इस्तेमाल करना होगा.
- किचन में प्याज रखने के बाद बिल्कुल भी ना भूलें. इसे एक से दो हफ्ते में बदलते रहें ताकि गंदगी पैदा ना हो सके.
इसे भी पढ़ें- सावधान! लाल चमकते हुए सेब को बिल्कुल भी ना खरीदें, खतरनाक हो सकती है इसपर चढ़ी कोटिंग, जानिए कैसे करें साफ
संबंधित खबरें
घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
25 mins agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
50 mins agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
3 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
4 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
6 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
22 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
22 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
23 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines