---विज्ञापन---

99% लोगों को नहीं पता होगा मात्र 10 रुपये में चूहे भगाने का ये देसी जुगाड़, तुरंत कम होगा किचन में मचा रखा आतंक

What Kills Rats Immediately: अगर आप चूहे मारने के लिए दवा खरीदते-खरीदते परेशान हो गए हैं तो आपको हमारा बताया गया ये नुस्खा जरूर अपनाना चाहिए. खास बात यह है कि इसे अपनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. मात्र 10 रुपये में आपका काम हो जाएगा.

---विज्ञापन---

What Will Get Rid Of Rats Overnight: किचन में चूहे सबसे ज्यादा परेशान करते हैं. ये ना सिर्फ अनाज और राशन को कुतरकर सामान को खोखला कर देते हैं, बल्कि कई बार पके हुए खाने को भी खराब कर देते हैं. इससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है और किचन हमेशा गंदा भी रहता है. हालांकि, चूहों से छुटकारा पाने (Home Remedies For Rats) के लिए तरह-तरह की दवाइयां डाली जाती हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से चूहे आ जाते हैं. ऐसे में चूहों को भगाने का देसी जुगाड़ ढूंढने की जरूरत है. एकदम सस्ता जुगाड़ हमारे पास है, जिसे अपनाने के लिए आपको सिर्फ 10 रुपये की जरूरत पड़ेगी. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे सिर्फ 10 रुपये में चूहों को भगाया जा सकता है.  

इसे भी पढ़ें- बच्चों के सामने कभी नहीं करनी चाहिए ये 7 बातें, एक्ट्रेस ने बताया कम उम्र में ही स्ट्रेस लेने लगता है बच्चा

---विज्ञापन---

10 रुपये में चूहे भगाने का देसी जुगाड़ क्या है? | Rat Get Rid Of In Just 10 Rupees

चूहे को भगाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है. कहा जाता है कि चूहे प्याज की बदबू से दूर भागते हैं और वापस नहीं आते हैं. इसलिए आप 10 रुपये की प्याज खरीदकर इस्तेमाल करें. इसका इस्तेमाल दो तरह से किया जा सकता है, कैसे? आइए नीचे जानते हैं.

पहला तरीका

इसमें आपको प्याज का टुकड़ा इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए सबसे पहले प्याज के छिलके उतार लें और छोटे-छोटे हिस्से करें. इसके बाद किचन के अलग-अलग हिस्सों में रखें. इससे चूहे दूर नहीं आएंगे, लेकिन हर हफ्ते आपको प्याज बदलनी होगी.

---विज्ञापन---

दूसरा तरीका

इसमें आपको प्याज के रस का इस्तेमाल करना होगा. प्याज का रस निकालने के लिए आपको मिक्सर ग्राइंडर में प्याज डालनी होगी और 3 चम्मच पानी डालकर पीसना होगा. फिर एक कटोरी में रस निकालकर किचन के अलग-अलग हिस्सों में लगाएं. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस नुस्खे को अपनाते वक्त आपको प्याज एकदम फ्रेश इस्तेमाल करनी होगी. पुरानी रखी प्याज का असर ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा.
  • प्याज के रस का स्प्रे बनाकर तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको एक बोतल का इस्तेमाल करना होगा.
  • किचन में प्याज रखने के बाद बिल्कुल भी ना भूलें. इसे एक से दो हफ्ते में बदलते रहें ताकि गंदगी पैदा ना हो सके.

इसे भी पढ़ें- सावधान! लाल चमकते हुए सेब को बिल्कुल भी ना खरीदें, खतरनाक हो सकती है इसपर चढ़ी कोटिंग, जानिए कैसे करें साफ

---विज्ञापन---

First published on: Jan 06, 2026 02:43 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola