Punjabi Style Recipe: क्या आप सिंपल पनीर की रेसिपी बनाकर बोर हो गए हैं और अब कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं? तो आइए आपको एक पंजाबी डिश की रेसिपी बताते हैं।
दरअसल, हम छोलिया पनीर रेसिपी की बात कर रहे हैं, जिसे पंजाबी स्टाइल में बनाकर और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। घर में चाहें मेहमान आए हों या कुछ स्पेशल डिनर या फिर लंच (Punjabi Style Recipe in Hindi) करने का मन हो तो छोलिया पनीर रेसिपी को ट्राई किया जा सकता है। आइए छोलिया पनीर बनाने की विधि जानते हैं।
Cholia Paneer Recipe Ingredients in Hindi
- (1 कटोरी) पनीर क्यूब्स
- (1 कटोरी) छोलिया/हरे चने
- (1 टेबल स्पून) देसी घी
- (3-4) टमाटर
- (1 टेबलस्पून) काजू
- (3) हरी मिर्च
- (2 टेबलस्पून) धनिया पत्ती
- (1/2 इंच टुकड़ा) अदरक
- (1 कटोरी) प्याज बारीक कटा
- (2 टेबलस्पून) ताजी मेथी पत्ते
- (1/2 टी स्पून) हल्दी
- (1/2 टी स्पून) हींग
- (1 टी स्पून) सब्जी मसाला
- (1/2 टी स्पून) धनिया पाउडर
- (2 टेबलस्पून) हरा लहसुन कटा
- (1 टी स्पून) लाल मिर्च पाउडर
- (2-3) लौंग
- (1) तेजपत्ता
- (1/2 टी स्पून) जीरा
- (1 टी स्पून) अमचूर
- (1/4 टी स्पून) गरम मसाला
- (1/2 इंच टुकड़ा) दालचीनी
- (1 टी स्पून) तेल
- स्वादानुसार नमक
Punjabi Style Cholia Paneer Recipe in Hindi
छोलिया या हरे मटर को पहले 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें। इसके बाद पानी निकालकर मटर को अलग रख दें। पनीर के भी बड़े-बड़े क्यूब्स काटकर एक तरफ रख दें।
इसके बाद मिक्सी जार में टमाटर, हरी मिर्च और काजू डालकर पीस लें। इसके पेस्ट को एक बर्तन में अलग रख दें।
अब गैस पर कुकर रखें इसमें तेल डालें। इसके बाद जीरा, तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर लाल करें। अब कटी प्याज को सुनहरा होने तक पकाएं। इसके बाद लहसुन-अदरक पेस्ट, टमाटर, हरी मिर्च और काजू का बना हुआ पेस्ट भी डालकर भुनें।
अब सभी मसालों को डालकर 1 से 2 मिनट भुनें। इसके बाद घी या मक्खन मिक्स करें। जब मसाले से घी ऊपर की ओर आने लगे तो इसमें छोलिया और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें। इसके करीब 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। अब इसमें एक गिलास पानी या जितनी ग्रेवी रखना चाहते हैं उसे थोडा ज्यादा पानी डालकर पकाएं।
ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी लगने लगे तो पनीर के क्यूब्स डाल दें। ऊपर से ताजी मेथी पत्ते या कस्तूरी मेथी मिलाकर पकाएं। गैस बंद करके हरे धनिया से गार्निश कर लें।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
12 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
15 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
19 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
22 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines