Pumpkin Seeds Oil: बारिश का मौसम आते ही कंघी करते समय बाल गुच्छों में टूटने लगते हैं, बाल कमजोर हो जाते हैं और दिखने में भी काफी बेजान लगने लगते हैं. ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप अपने बालों की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स ही खरीदें. आपके किचन में पाई जाने वाली चीज भी आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकती है. ऐसी ही एक चीज है कद्दू के बीज. कद्दू के बीज में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर घर पर कद्दू का तेल कैसे बनाएं और बालों में लगाएं कि आपके बाल भी पहले जैसे खूबसूरत हो जाएं.
यह भी पढ़ें –ड्राई स्किन के लिए पुरुष चेहरे पर लगा सकते हैं ये 5 फेस मास्क, रसोई की ही चीजों से बनकर हो जाएगा तैयार
कद्दू के बीज बालों के लिए क्यों माने जाते हैं खास?
कद्दू के बीजों में अच्छी मात्रा में जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को कई फायदे देने जैसे ग्रोथ बढ़ाना, झड़ने से रोकना और खोई हुई चमक लौटाने में मददगार होते हैं.
तेल बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
कच्चे कद्दू के बीज- 1/2 कप
नारियल तेल या स्वीट बादाम तेल- 1 कप
अरंडी का तेल- 1 बड़ा चम्मच
तेल बनाने का तरीका
- सबसे पहले जो कच्चे कद्दू के बीज आपने लिए हैं उन्हें अच्छे से साफ कर लीजिए ताकि उनमें कोई गंदगी न रहे.
- अब एक पैन लेकर उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म करें और बीजों को लगभग 2 से 3 मिनट तक भून लें. फ्लेम को बहुत तेज न रखें क्योंकि ज्यादा गर्मी की वजह से बीजों के पोषक तत्व खत्म होने का डर रहता है.
- इसके बाद भुने हुए बीजों को ठंडा होने दें और ग्राइंडर में डालकर बीजों को दरदरा पीस लीजिए.
- अब एक बर्तन में नारियल या बादाम तेल लीजिए और उसे डबल बॉयलर की मदद से थोड़ा गर्म कर लें.
- अब इस गर्म तेल में पिसे हुए बीज और अरंडी का तेल मिला दीजिए और इस मिश्रण को लो फ्लेम पर करीब 30 से 45 मिनट तक गर्म करें. ध्यान रहे कि बीच-बीच में आप इसे चलाते रहें.
- इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
- मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे छलनी की मदद से छान लीजिए.
- अब आपका तेल तैयार है. आप इसे सूखी कांच की बोतल में स्टोर कर लीजिए.
बालों में लगाने का सही तरीका
- तैयार किए गए तेल को बालों में सही तरीके से लगाने के लिए तेल को बहुत ज्यादा मात्रा में लगाने के बजाय उसे थोड़ी मात्रा में ही लगाएं.
- तेल लगाते वक्त सिर के स्कैल्प पर अपनी उंगलियों से मसाज भी करिए.
- तेल को कुछ देर तक लगा रहने दें, फिर सामान्य पानी से बालों को धो लें. इसे आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं.
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
अगर आपका स्कैल्प ज्यादा सेंसिटिव है तो तेल को सीधे बालों में न लगाएं, पहले पैच टेस्ट करके जरूर देख लीजिए. अगर आपके सिर पर बहुत खुजली, जलन, रेडनेस या घाव हो रहे हैं तो इसको इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें – बरसात के मौसम में इस तरह लगाएं चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी, चली जाएगी त्वचा की चिपचिपाहट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
50 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines