अंडे प्रोटीन के लिए एक अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन हर कोई इसे अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाते हैं। शाकाहारी डाइट को फॉलो करने वाले लोग अक्सर अंडे को खाना पसंद नही करते हैं। वहीं जो नॉनवेज खाते हैं उनके लिए ये बेहतर ऑप्शन होता है। ऐसे में अगर आप भी शाकाहारी खाना पसंद करते हैं तो इसके लिए आप इसके जगह पर अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन से भरपूर फूड को अपनी डाइट शामिल कर सकते हैं। आप शायद ही जानते हैं कि इन शाकाहारी खाने में अंडे से ज्यादा प्रोटीन होता है, जो आपके शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जिसे आप सलाद, मिठाई या स्मूदी में डालकर खा सकते हैं। छिलके उतारे जाने पर कद्दू के बीजों में प्रति औंस 8.5 ग्राम प्रोटीन होता है। ये जिंक, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और सेलेनियम भी प्रदान करते हैं, जो उन्हें ओटमील, ग्रेनोला या ब्रेड के आटे में मिलाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।
ये भी पढ़ें- सुहाना खान ने अपनाया गौरी खान का लुक, लाखों की स्टाइलिश बैग के साथ आईं नजर
बादाम
बादाम आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। बादाम के 2 चम्मच मक्खन में 7 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है और इसमें हार्ट को हेल्दी रखने वाला फैट होता है। इसे बादाम और ब्लेंडर का इस्तेमाल करके घर पर ही तैयार किया जा सकता है, साथ ही स्वाद बढ़ाने के लिए दालचीनी, जायफल, वेनिला अर्क या करी पाउडर जैसी चीजों को मिला सकते हैं।
पनीर
पनीर को आप अपने रोज की डाइट में शामिल कर सकते हैं। कॉटेज पनीर प्रोटीन का एक पावर हाउस है, जिसमें आधे कप में लगभग 12 ग्राम प्रोटीन होता है। इसका स्वाद इसे और खाने में और भी बेहतर बनाता है। इसे आप फलों के साथ या पैनकेक में मिलाकर खा सकते हैं। लोग अपने शरीर हेल्दी रखने के लिए अपनी डेली रुटीन में इसे शामिल करना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा 52 साल की उम्र में भी कैसे फिट? जानें एक्ट्रेस की डाइट का पूरा रूटीन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
36 mins agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
2 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
3 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
3 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
6 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
7 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines