Protein Rich Fruits: आप हर रोज फलों को अपनी डाइट में शामिल करते होंगे, क्योंकि फलों में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं, लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ज्यादातर प्रोटीन फलियां, मेवे या डेयरी उत्पादों में होता है, लेकिन कुछ फल भी होते हैं जिसमें प्रोटीन पाया जाता है। मांसपेशियों की समस्या को रोकने के लिए सभी को प्रोटीन की जरूरत होती है। आपके शरीर को हमेशा अधिक मात्रा में प्रोटीन चाहिए होता है। इसलिए आप इन फलों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन फलों में प्रोटीन पाया जाता है।
अमरूद
सबसे अधिक प्रोटीन अमरूद में पाया जाता है। एक कप अमरूद में लगभग 4.2 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा, अमरूद विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हमारे शरीर के पोषक तत्वों को पूरा करता है। अमरूद को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
शहतूत
शहतूत प्रोटीन का एक प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। एक कप शहतूत लगभग 2 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है। इस पल को ज्यादातर पका कर ही खाया जाता है। आप आपसे तुझको कई तरीकों से खा सकते हैं जैसे की खीरा, टमाटर और चाट मसाला के साथ मिलाएं, जो एक तीखा, ताज़ा नाश्ता बनाता है। यह हाइड्रेटिंग और प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
एवोकैडो
एवोकाडो में प्रति कप लगभग 3 ग्राम प्रोटीन होता है और यह हेल्दी फत पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होता है। इसे आप छोले, टमाटर, खीरा और नींबू के रस के साथ मिलाकर खा सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर इस सलाद को हल्के लंच के रूप में या डिनर के साथ साइड डिश के रूप में खाया जा सकता है।
केला
वैसे तो अकेले में बहुत कम मात्रा में प्रोटीन होता है लेकिन आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एक कप केले में लगभग 1.3 ग्राम प्रोटीन होता है। केला पोटेशियम, फाइबर और विटामिन बी 6 से भी भरपूर होता है। एक केले को एक चम्मच पीनट बटर, दूध या दही और थोड़ी सी दालचीनी के साथ ब्लेंड करें। यह स्मूदी प्रोटीन से भरपूर होती है और वर्कआउट के बाद के नाश्ते के लिए फायदेमंद हो सकती है।
कटहल
कटहल भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है, जो प्रोटीन से भरपूर और अधिकतर लोगों का पसंदीदा होता है। इसमें प्रति कप लगभग 2.4 ग्राम प्रोटीन होता है। कटहल फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम से भी भरपूर होता है। ज्यादातर लोग इसे सब्जी के रूप में खाना पसंद करते हैं और पकने के बाद यह मीठा और स्वादिष्ट फल बन जाता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।