Protein Diet Tips: प्रोटीन वाले फूड खाने का क्या है सबसे अच्छा समय? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Protein Diet Tips: अगर आप भी हर रोज प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि प्रोटीन खाने का सबसे अच्छा समय क्या होता है और कितनी मात्रा में डाइट में शामिल करना चाहिए? आइए जानते है कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Protein Diet Tips

Protein Diet Tips

विज्ञापन

Protein Diet Tips: प्रोटीन खाने का सबसे अच्छा समय क्या है और कितना खाना सही है? ये सवाल सभी के मन में उठता है। इसे लेकर व्लग इंडिया के अनुसार, एक्सपर्ट निकोल लिन्हारेस केडिया कहती हैं कि ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, मांसपेशियों को मजबूत करता है, शरीर की रिकवरी को तेज करता है और साथ ही मांसपेशियों के टूटने से भी बचाता है।  लेकिन यहां एक बात है आप कब प्रोटीन खाते हैं, यह उतना ही प्रभावशाली हो सकता है, जितना कि आप कितना खाते हैं? हालांकि कोई एक नियम नहीं है, लेकिन प्रोटीन का सेवन समय पर करने से आप फिटनेस रह सकते हैं।

कब खाएं प्रोटीन

प्रोटीन को पूरे दिन में नाश्ते और मुख्य भोजन में शामिल किया जा सकता है। केडिया कहते हैं, प्रोटीन आपको लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है, जिससे  कैलोरी का सेवन कम होता है। ये फैट को कम करते हुए मांसपेशियों को भी सेफ रखता है, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

विज्ञापन

कितना खाएं प्रोटीन

एक्सपर्ट बताती हैं कि शरीर के वजन के अनुसार प्रति किलोग्राम 1.2 से 1.5 ग्राम तक प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। इससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर फील कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1. प्रोटीन को पचाने के लिए खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं और प्रोबायोटिक फूड का सेवन करें। इसके लिए आप प्रोटीन के साथ दही ले सकते हैं।

विज्ञापन

2. शरीर को जितनी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है उससे ज्यादा न लें, क्योंकि ज्यादा प्रोटीन का सेवन किडनी और डाइजेशन सिस्टम के लिए नुकसानदायक होता है।

3 प्रोटीन को पाचन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, इसलिए समय-समय पर पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ