Propose Day: वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन, यानी प्रपोज डे आज है, जिसे प्यार के इजहार का सबसे खूबसूरत मौका माना जाता है. 8 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन उन भावनाओं को शब्द देने का अवसर देता है, जो अक्सर दिल में ही रह जाती हैं. चाहे पहली बार किसी से अपने जज्बात कहना हो या पुराने रिश्ते को एक नया नाम देना हो, प्रपोज डे प्यार को खुलकर स्वीकार करने का प्रतीक है. यह दिन रिश्तों में ईमानदारी, भरोसे और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करता है, इसलिए युवाओं से लेकर कपल्स तक सभी के लिए यह दिन बेहद खास है.
यह भी पढ़ें: खाने के बाद इलायची चबाने से क्या होता है? इसके फायदे जानकर आप भी अपनाएंगे ये आदत
प्रपोज डे का इतिहास
प्रपोज डे की कोई तय ऐतिहासिक शुरुआत नहीं है, लेकिन प्यार के इजहार की परंपरा बहुत पुरानी रही है. कुछ रिपोर्ट्स इतिहास में दर्ज एक मशहूर घटना के बारे में बताते हैं जो 1477 की मानी जाती है, बताया जाता है कि उस दौर में ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी देकर अपने प्यार का इजहार किया था. कहा जाता है कि इसी प्रपोज के बाद कपल्स के बीच सगाई की अंगूठी देने की परंपरा लोकप्रिय हुई. समय के साथ प्यार जताने के तरीके बदले, लेकिन भावनाओं की सच्चाई वही रही. यही सोच आगे चलकर प्रपोज डे जैसे खास दिन की पहचान बनी. हालांकि वक्त के साथ-साथ इस दिन को वैलेंटाइन वीक में शामिल कर लिया गया, जिसे हर साल अब 8 फरवरी को मनाया जाता है.
प्रपोज डे का असली महत्व क्या है
प्रपोज डे का मतलब सिर्फ घुटनों पर बैठकर अंगूठी देना नहीं है. बल्कि यह दिन अपने दिल की बात साफ और सच्चे तरीके से कहने की प्रेरणा देता है. कई लोग इस दिन अपने क्रश को प्रपोज करते हैं, तो कई अपने पार्टनर को यह एहसास दिलाते हैं कि वे उनकी जिंदगी में वह कितना अहम है. यह दिन डर, झिझक को पीछे छोड़कर ईमानदार बातचीत को आगे बढ़ाने का संदेश देता है, जिससे रिश्तों में पारदर्शिता और मजबूती आती है.
प्रपोज डे के दिन कैसे प्रपोज करें
प्रपोज डे को खास बनाने के लिए भव्य इंतजाम करना जरूरी नहीं होता है. एक लाल गुलाब, दिल से कही गई बात, हाथ से लिखा छोटा सा नोट या पसंदीदा जगह पर बिताया गया वक्त भी काफी होता है. सामने वाला तभी किसी का प्रपोजल मानता है, जबतक उसका दिल उसे अपना न बना लें. इसलिए अपने शब्दों में प्यार जताएं, सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करें और पल को यादगार बनाएं. सादगी से किया गया इजहार अक्सर दिल को सबसे ज्यादा छू जाता है.
यह भी पढ़ें: Propose Day 2026: अबतक नहीं किया है प्रपोज तो यहां जानिए कैसे तैयार करें परफेक्ट प्रपोजल
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
13 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
15 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
20 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
21 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines