हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्दी में फटी एड़ियों का उपचार, इन 4 घरेलू नुस्खों को अपनाएं और आसानी के साथ आराम पाएं

Prevention Of Cracked Heels: सर्दी में फटी एड़ियों की समस्या भी काफी देखने को मिलती है, फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए होममेड तरीके का आसान उपाय।

विज्ञापन
एड़ियों में दरारें

Prevention Of Cracked Heels: जैसे ही हम सर्दियों के मौसम में जाते हैं, ठंडी हवा त्वचा पर कहर ढा देती है, बहुत से लोग सूखी, परतदार त्वचा को ठीक करने के लिए कई तरह की दवाईयों और उपायों का इस्तेमाल करते हैं। इस मौसम में फटी एड़ियों की समस्या भी काफी देखने को मिलती है। वहीं सर्दियों में ठंड होती है, इसलिए गर्म पानी से नहाना जरूरी है, लेकिन इससे एड़ियों में दरारें आ जाती हैं। इनसे बचने के लिए सर्दी के शुरुआत में ही पैरों को दिन में कम से कम दो बार मॉइस्चराइज करना चाहिए। वहीं इनसे छुटकारा पाने के लिए कुछ नेचुरल चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

फटी एड़ियों में केले का इस्तेमाल

केले में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जिनमें विटामिन ए, बी 6 और सी शामिल होते हैं जो त्वचा को नरम बनाए रखने में मदद करते हैं और त्वचा को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखते हैं। केला एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो पैरों में नमी रखता है और त्वचा को सूखने से बचाता है। क्रैक्ड हील्स से राहत पाने के लिए आपको सबसे पहले पैरों को धोकर केले के छिलके को ब्लेंडर में पीसकर उसमें कच्ची हल्दी ग्रेट करके गर्म कर लें। अब इसमें शहद और केले के छिलके का पेस्ट मिलाएं। केले के छिलकों से बने इस मास्क को अपने पैरों में 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। इससे फटी एड़ियां ठीक हो जाती है।

विज्ञापन

फटी एड़ियों में केले का इस्तेमाल

 

फटी एड़ियों में शहद का इस्तेमाल

शहद को एक नेचुरल एंटीसेप्टिक माना जाता है जो फटे पैरों को ठीक करने में मदद करता है। यह एक अच्छा ह्यूमेक्टेंट भी है जो त्वचा को नमी देता है और त्वचा को सूखने से बचाता है। इसके अलावा, शहद के गुण त्वचा को साफ करने में भी मदद करते हैं। एड़ियों को सॉफ्ट बनाने में शहद नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसके लिए पानी में शहद मिलाएं और इसमें 10-20 मिनट तक अपने पैरों को रखें। इसके बाद एड़ियों को सूखे कपड़े से पोंछ लें, फिर स्क्रब करें। इससे फटे पैरों में आराम मिलता है।

विज्ञापन

फटी एड़ियों में शहद का इस्तेमाल

 

फटी एड़ियों में नारियल के तेल का इस्तेमाल

नारियल का तेल त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद करता है। फटी एड़ियों की समस्या को ठीक करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यह थके हुए पैरों को आराम देने और फटे पैरों को मॉइस्चराइज करने में अच्छा काम करता है। 2 चम्मच नारियल के तेल में 1/2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को एड़ियों पर 5 से 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से वॉश करें।

विज्ञापन

फटी एड़ियों में नारियल के तेल का इस्तेमाल

 

फटी एड़ियों में गुलाब जल का इस्तेमाल

सदियों से गुलाब जल ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह फटी एड़ियों के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। गुलाब जल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते है जो इस प्रॉब्लम में हेल्पफुल होते हैं।इसके लिए गर्म पानी में नमक, ग्लीसरीन और गुलाब जल मिक्स करें। अब इस मिक्सचर में एड़ियों को डालकर बैठ जाएं और 30 मिनट बाद स्क्रब कर लें।

विज्ञापन

फटी एड़ियों में गुलाब जल का इस्तेमाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola