हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhai Dooj 2022 Gift Ideas: खाने के शौकीन भाई को भेंट करें ये स्वादिष्ट गिफ्ट, भाई-बहन के रिश्ते में आएगी मजबूती

विज्ञापन

Gift Ideas For Bhai Dooj: दिवाली के बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। ये भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने वाला एक त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई को टीका-आरती करके नारियल और मिठाई भेंट करती हैं। ऐसे में अगर आप अपने भाई को गिफ्ट देने का विचार कर रही हैं, तो आज हम आपके भाई के लिए कई गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं। अगर आपका भाई खाने का शौकीन है तो ये गिफ्ट आइडियाज आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं, तो चलिए जानते हैं-

स्नैक्स बास्केट

अगर आपका भाई दिनभर स्नैक्स खाता रहता है तो आप उसके लिए पंसदीदा स्नैक्स से भरा एक बास्केट बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में आप बास्केट में कुरकुरे, लेस, या मकेन के स्माइली या नगेट्स भी शामिल कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – Air Purifying Plants: दिवाली के बाद शुद्ध हवा पाने के लिए घर के अंदर लगाएं ये 5 एंटी पॉल्यूशन प्लांट्स

विज्ञापन

फ्रूट ड्रिंक्स का बास्केट

अगर आपका भाई तरह-तरह की फ्लेवर ड्रिंक्स पीने का शौकीन है तो आप उनको फ्रूट ड्रिंक्स की एक प्यारी सी बास्केट बनाकर गिफ्ट कर सकती हैं। इसमें आप टैंग, रसना, रियल फ्रूट्स, बी नेचुरल, अमूल ड्रिंक्स और पेपर बोट जैसे कई ब्रेंड्स को शामिल कर सकती हैं।

अभी पढ़ें – Bhai Dooj 2022 Gift Ideas: खाने के शौकीन भाई को भेंट करें ये स्वादिष्ट गिफ्ट, भाई-बहन के रिश्ते में आएगी मजबूती

विज्ञापन

बड़ी चॉकलेट बार

अगर आपका भाई चॉकलेट खाने का शौकीन है तो आप उसे कम से कम 3-4 अलग फ्लेवर की चॉकलेट गिफ्ट कर सकती हैं। ये गिफ्ट आपके प्यारे भाई को बेहद पसंद आएगा। आजकल बाजार में अमूल, कैडबरी और हर्षी जैसी कई चॉकलेट मौजूद हैं जोकि बहुत टेस्टी भी होती हैं।

मिठाई का बास्केट

अगर आपका भाई मिठाई खाने का शौक रखता है तो आप उनकी पसंद की सारी मिठाई को एक बड़े से डब्बे में पैक करके गिफ्ट कर सकती हैं। आपके भाई के लिए इससे बेहतर तोहफा और कोई हो ही नहीं सकता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola