---विज्ञापन---

Premanand Maharaj Health Tips: सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने से कोसो दूर रहती है पेट की ये परेशानी

Premanand Maharaj Health Tips: हम लोग सुबह उठकर ब्रश तो करते हैं लेकिन हमें उससे पहले और भी कुछ जरूरी काम करने होते हैं, जिनमें पानी पीना शामिल है। सुबह के समय 500 एमएल गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? जानिए प्रेमानंद महाराज इस पर क्या कहते हैं।

---विज्ञापन---

Premanand Maharaj Health Tips: हेल्दी रहने के लिए हमें सुबह के समय कुछ अच्छी आदतों का पालन करना जरूरी होता है क्योंकि इस समय किए जाने वाले कुछ सही काम हमारी पूरी बॉडी और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। आपने सुना होगा कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले हमें पानी पीना चाहिए लेकिन पानी कैसा होना चाहिए और कितना पीना चाहिए, इस बारे में कितना जानते हैं आप? आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज इस बारे में क्या कहते हैं।

क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो maharaj_ji_v नाम के इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है जिसमें वे बताते हैं कि जिन लोगों को भी पेट से जुड़ी समस्याएं या फिर पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें सुबह उठकर गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। वे कहते हैं अगर पानी कम से कम 500 ml हो, तो और भी ज्यादा अच्छा होगा। गुनगुना पानी पीने से पेट और आंतों की सफाई होती है। आपको वज्रासन में गुनगुना पानी पीना है, ताकि ज्यादा लाभ मिल सके।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

मिलेंगे कई लाभ

1. गट हेल्थ सुधरेगी- वज्रासन में बैठकर गुनगुना पानी पीने से आंतों की सफाई होती है। इससे अपच, गैस या एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा, सुबह गुनगुना पानी पीने से मल त्याग करने में भी आसानी होती है।

---विज्ञापन---

2. कब्ज की समस्या से राहत- सुबह के समय गुनगुना पानी पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने से आंतों की कार्यक्षमता भी बढ़ती है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

3. वजन कम करने में सहायक- अगर सुबह के समय कम से कम 1 गिलास गुनगुना पानी पिया जाए, तो इससे फैट बर्निंग में भी लाभ होता है। वजन घटाने के लिए आप गुनगुने पानी में शहद भी मिला सकते हैं।

---विज्ञापन---

कैसे पिएं पानी?

गुनगुना पानी बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी को उबाल लेना है और फिर इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रखना है। ध्यान रहे आपको पानी गुनगुना ही पीना है। पाचन की समस्या से लेकर मस्तिष्क की शांति के लिए भी ऐसा पानी फायदेमंद होगा। साथ ही, प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि यदि आपको शौच करने में दिक्कत होती है, तो आपको रात के समय गुनगुने पानी में इस्बगोल की भूसी मिलाकर पीना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 26, 2025 09:23 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola