Hair Care During Pollution: ज्यादातर महिलाएं इस परेशानी से वाकिफ हैं कि कैसे उनके बाल हर दिन अपना रंग बदलते हैं. किसी दिन चमकदार नजर आते हैं तो किसी दिन बेजान या बोझिल हुए. ऐसा अक्सर ट्रैवल करने या बाहर निकलने की वजह से होता है. धूल-मिट्टी और प्रदूषण चुपचाप बालों और स्कैल्प को खराब करने का काम कर रहे हैं. इसको लेकर ISAAC Luxe की फाउंडर और एस्थेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर गीतिका मित्तल गुप्ता का कहना है कि स्कैल्प हेल्दी बालों की नींव होती है. जब पसीना, तेल और प्रदूषण एक साथ जमा होते हैं, तो इससे स्कैल्प में सूजन, खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इसका असर बालों की ग्रोथ, शाइन और मजबूती पर साफ दिखाई देता है. इसलिए बालों की देखभाल करना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- रात भर करवटें बदलते रहते हैं? अपनाएं ये आसान आदतें और पाएं गहरी सुकून भरी नींद
प्रदूषण से बालों को होने वाला नुकसान
- दोमुंहे बाल होना
- समय से पहले सफेद होना
- रूखापन और बेजान बाल
- रूसी होना
- बालों का झड़ना और टूटना
- बालों की ग्रोथ ना होना
बालों का ख्याल कैसे रखें? | Hair Care Tips During Pollution
बालों की सही वक्त पर देखभाल करना जरूरी है. हालांकि, इसके साथ स्कैल्प का भी ध्यान रखना जरूरी है. इसको लेकर एक्सपर्ट Dyson के हेड ऑफ ब्यूटी रिसर्च शॉन लिम के मुताबिक, अगर बालों की देखभाल में स्कैल्प को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है तो ज्यादातर परेशानियां अनहेल्दी स्कैल्प की वजह से ही होती हैं.
- अपने स्कैल्प के हेल्थ पर ध्यान दें, क्योंकि हेल्दी स्कैल्प का मतलब है हेल्दी बाल. एक्सपर्ट शॉन लिम के मुताबिक, हमारे स्कैल्प में लगभग 1 लाख हेयर फॉलिकल्स और सेबेशियस ग्लैंड्स होते हैं.
- प्रदूषण के कारण डैंड्रफ, खुजली, ऑयली या दानेदार स्कैल्प जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर समय पर ध्यान ना दिया जाए तो स्कैल्प में सूजन बालों के झड़ने और ग्रोथ इफेक्ट हो सकते हैं.
- प्रदूषण के साथ ज्यादा हीट का इस्तेमाल बालों की हालत और खराब कर सकता है. इसलिए एक्सपर्ट्स स्कैल्प पर ज्यादा गर्म टूल्स इस्तेमाल ना करने की सलाह देते हैं. कोशिश करें बिना टूल्स के हेयरस्टाइल बनाने की कोशिश करें.
- आप स्कैल्प केयर को स्किनकेयर की तरह ट्रीट करें. हफ्ते में एक बार जेंटल एक्सफोलिएशन करें और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सीरम या ऑयल लगाएं. साथ ही, स्कैल्प को मालिश करें और डैंड्रफ को कम करें.
- एक्सपर्ट शॉन लिम के मुताबिक, फल और सब्जियों से भरपूर डाइट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती है. वहीं, डॉक्टर गीतिका का कहना है कि मजबूत बालों के लिए ओमेगा-3, जिंक और विटामिन A व C से भरपूर आहार लेना चाहिए.
- बेहतर होगा कि आप ज्यादा प्रदूषण वाले दिनों के बाद अपने बाल जरूर धोएं. इसके लिए माइल्ड शैम्पू और जेंटल क्लींजिंग करें. इसके बाद हल्का कंडीशनर या सीरम लगाएं, जो नमी को लॉक करने का काम करता है.
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में हाथों की मेहंदी सुखाने के 4 शानदार टिप्स, अपनाते ही आएगा गहरा और लंबे समय तक टिकने वाला रंग
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
53 mins agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
19 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
21 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines