सर्दियों में हाथों की मेहंदी सुखाने के 4 शानदार टिप्स, अपनाते ही आएगा गहरा और लंबे समय तक टिकने वाला रंग

Sardiyo Mein Mehndi Sukhana: सर्दियों में सही तरीके अपनाकर मेहंदी को ना सिर्फ जल्दी सुखाया जा सकता है, बल्कि उसका रंग भी गहरा और खूबसूरत लाया जा सकता है. आपको हमारे बताए गए टिप्स की मदद से बिना ठंड लगे और बहुत ही कम समय में परफेक्ट मेहंदी कलर पा सकते हैं. 

Sardiyo Mein Mehndi Sukhana

सर्दियों में हाथों की मेहंदी सुखाने के 5 शानदार टिप्स. Image Credit- Shutterstock

How To Dry Mehndi: सर्दियों के मौसम में मेहंदी लगाने के बाद ठंड लगती है और इसे सुखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. कई बार मेहंदी लगे हाथों के साथ घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बार मेहंदी सूखती ही नहीं है. इसलिए हाथों की मेहंदी जल्दी हटानी पड़ती है, जिसकी वजह से रंग फीका आता है. हालांकि, कुछ महिलाएं घंटों मेहंदी ना सूखने की वजह से लगाना पसंद नहीं करती हैं. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आपको हमारे बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. यहां पर हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर मेहंदी को आसानी से सुखाया जा सकता है. खास बात यह है कि ये टिप्स मेहंदी के रंग को भी इफेक्ट नहीं करेंगे. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी को सुखाने के आसान टिप्स |  How To Dry Mehndi During Winters 

मेहंदी को धूप में लगाएं- इस मौसम में बेहतर होगा कि आप धूप में बैठकर मेहंदी लगाएं. इससे लगाते-लगाते मेहंदी आसानी से सूख जाएगी और आपको वक्त का पता भी नहीं चलेगा. अगर धूप नहीं निकल रही है तो आपको हीटर के सामने हाथों पर मेहंदी लगानी चाहिए.
नींबू-चीनी का घोल लगाएं- मेहंदी लगाते ही आपको नींबू या चीनी का घोल इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा आप 15 से 20 मिनट बाद कर सकती हैं. ऐसा करने से बिना सूखे हाथों पर रंग आना शुरू हो जाएगा और बिना सुखाए आप बहुत ही आसानी से मेहंदी को हटा सकते हैं.  
हल्की आंच से सेंक लें हाथ- सर्दियों में मेहंदी सुखाने के लिए यह टिप आसानी से अपनाई जा सकती है. आपको हल्की आंच पर अपने हाथों को सेंकना होगा. इससे बहुत ही जल्दी मेहंदी सूख जाएगी और आपका वक्त बचेगा.  
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें- आप हीटर या हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप बहुत ही आसानी से दोनों हाथों की मेहंदी सूखा सकते हैं. हल्की पावर करके आपको हेयर ड्रायर चलाना है और मेहंदी को सुखाना है.  

इन बातों का रखें ध्यान

  • मेहंदी को लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लें और साफ करके ही मेहंदी लगाएं.
  • केमिकल वाली मेहंदी की जगह नेचुरल मेहंदी का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह बहुत ही जल्दी सूख जाती है.
  • मेहंदी उतारने के बाद कम से कम 24 घंटे तक हाथों को पानी से बचाएं. तभी आपको गहरा रंग मिलेगा.  

इसे भी पढ़ें- क्या लड़ाई के बाद सोना ठीक है? जानिए पार्टनर से लड़ाई सुलझाए बिना सोने पर क्या होता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ